Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 28, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 16 में सलमान खान के निशाने पर आए सुम्बुल तौकीर और अंकित गुप्ता, देखें वीडियो

    By Jagran NewsEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Fri, 28 Oct 2022 08:28 PM (IST)

    Bigg Boss 16 बिग बॉस 16 रियलिटी शो सलमान खान पिछले कई वर्षों से होस्ट कर रहे हैं। पिछले सप्ताह डेंगू से पीड़ित होने के चलते वह शो होस्ट नहीं कर पाए थे ...और पढ़ें

    Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 शुक्रवार का वॉर के कई प्रोमो जारी किए गए है।
    Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 शुक्रवार का वॉर के कई प्रोमो जारी किए गए है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss 16: इस सप्ताह सलमान खान शुक्रवार का वॉर होस्ट करते नजर आएंगे। इस बीच उन्होंने घर पर अंदर रह रहे प्रतियोगियों की जमकर क्लास ली है। इनमें सुम्बुल तौकीर और अंकित गुप्ता शामिल है। शो के निर्माताओं ने कई वीडियो जारी किए है। इसमें उन्हें ऐसा करते हुए देखा जा सकता है। 

    सलमान खान सुम्बुल तौकीर की क्लास लेते हुए नजर आ रहे हैं

    पहले वीडियो में सलमान खान सुम्बुल तौकीर की क्लास लेते हुए नजर आ रहे हैं। वह उसे कहते हैं, 'तुम स्टेज पर बड़ी-बड़ी बातें कर करके घर में गई हो लेकिन घर के अंदर तुम कोई काम नहीं कर रही हो और तुम बस एक टैग के तौर पर नजर आ रही हो।' वह उन्हें प्रैक्टिकल ही करके भी बताते हैं कि वह घर में कैसी लग रही है।

    View this post on Instagram

    A post shared by ColorsTV (@colorstv)

    यह भी पढ़ें: Kantara Worldwide Box office Collection: कांतारा की रिकॉर्ड तोड़ कमाई जारी, केजीएफ चैप्टर वन को भी छोड़ा पीछे

    सलमान खान के निशाने पर अंकित गुप्ता होते हैं

    इसके बाद सलमान खान के निशाने पर अंकित गुप्ता आते हैं। वह अंकित गुप्ता से पूछते हैं कि इस शो में क्यों आए हैं। इस पर अंकित कहते है, 'शो जीतने।' सलमान कहते हैं कि उनके इस बात में भी कॉन्फिडेंस नहीं है। वह यह भी कहते हैं कि क्या उन्हें घर में जबरन लाया गया है या उनसे कहा गया है कि शो के पैसे ना ले। इस पर अंकित गुप्ता ना कहते है।

    View this post on Instagram

    A post shared by ColorsTV (@colorstv)

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 16: सलमान खान के पूछने पर गौतम सिंह ने घर का राशन लगाया दांव पर, साजिद खान ने कहा- तू मेरा क्रोध...

    सलमान खान गौतम सिंह को एक ऑफर देते हैं

    वहीं एक अन्य वीडियो में सलमान खान गौतम सिंह को एक ऑफर देते हैं। इसमें वह कहते हैं कि वह घर के नए कैप्टन बनाए जा सकते हैं। इसके लिए उन्हें घर वालों का राशन छोड़ना होगा, जिसे गौतम स्वीकार कर लेते हैं। इस प्रकार शुक्रवार का वॉर काफी दमदार नजर आ रहा है। बिग बॉस 16 काफी पसंदीदा शो है। इस शो में कई कलाकार अहम भूमिका निभा रहे हैं। यह शो धीरे-धीरे चर्चा के केंद्र में आ रहा है।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by ColorsTV (@colorstv)