Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 16: अनिल कपूर ने घर में भड़काई चिंगारी, मैनेजर बनकर सदस्यों को अपने हिसाब से चलाता है ये कंटेस्टेंट

    By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
    Updated: Fri, 27 Jan 2023 05:17 PM (GMT+05:30)

    Bigg Boss 16 बिग बॉस के घर में इस वीकेंड के वार में झकास एक्टर अनिल कपूर खास मेहमान बनकर आ रहे हैं। घर में आने के बाद अर्चना संग रोमांटिक डांस करने के ...और पढ़ें

    Bigg Boss 16 Sumbul Tauqeer Mc Stan Shiv Thakare Give Priyanka Chahar Choudhary a Manager Tag. Photo Credit/Instagram
    Bigg Boss 16 Sumbul Tauqeer Mc Stan Shiv Thakare Give Priyanka Chahar Choudhary a Manager Tag. Photo Credit/Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss 16 Latest Update: बिग बॉस के घर में हर हफ्ते कोई न कोई स्टार मेहमान बनकर आता है। हालांकि, आते तो वह अपनी फिल्म और टीवी शोज को प्रमोट करने हैं, लेकिन जाने से पहले वह कुछ ऐसा कर जाते हैं, जिससे घर में लड़ाई-झगड़े हो जाते हैं।

    इस हफ्ते भी सलमान खान के विवादित शो में कुछ ऐसा ही देखने को मिला, जहां अनिल कपूर हाल ही में अपनी सीरीज 'द नाइट मैनेजर' के प्रमोशन के लिए पहुंचे। घर में पहुंचकर उन्होंने अर्चना संग रोमांस तो किया ही, लेकिन साथ ही कंटेस्टेंट के बीच चिंगारी भी भड़का कर गए।

    वीकेंड के वार में आए अनिल कपूर

    बिग बॉस ने वीकेंड के वार का हाल ही में एक नया प्रोमो अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस प्रोमो में शो की होस्ट फराह खान और अनिल कपूर घरवालों के साथ मजाक-मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। इस बीच अनिल कपूर ने घरवालों से टास्क भी करवाया।

    अनिल कपूर ने घर में मौजूद आठ कंटेस्टेंट से ये पूछा कि उनके हिसाब से घर में कौन सा ऐसा सदस्य है, जो दोस्त कम और घर का मैनेजर ज्यादा है। इस टास्क में एक तरफ जहां टीना-अर्चना और प्रियंका ने शिव को ये कहते हुए मैनेजर बताया कि वह अपनी मंडली को मैनेज करते हैं, तो वही कई कंटेस्टेंट ने प्रियंका को मैनेजर बता दिया।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by ColorsTV (@colorstv)

    दोनों में से ये है घर का बड़ा मैनेजर

    अनिल कपूर द्वारा वीकेंड के वार में दिए गए इस टास्क में अधिकतर सदस्यों के निशाने पर प्रियंका चहर चौधरी आईं। शालीन, शिव, निमृत सहित सदस्यों ने उन पर आरोप लगाया कि वह घर में दोस्ती निभाने से ज्यादा अपने दोस्तों पर रौब जमाती हैं और जब कुछ उनके हिसाब से नहीं होता तो वह दोस्ती तोड़ देती हैं।

    इससे पहले एक प्रोमो में अर्चना अनिल कपूर संग रोमांटिक होती हुई नजर आई थीं। आपको बता दें कि इस हफ्ते से ग्रैंड फिनाले के पहले सारे एपिसोड फराह खान ही होस्ट करेंगी। हालांकि, ग्रैंड फिनाले की कमांड सलमान आकर संभालेंगे।

    फराह खान ने टीना-प्रियंका को लगाई फटकार

    इस हफ्ते जिन दो सदस्यों पर आते ही फराह खान भड़कने वाली हैं, उनमें टीना दत्ता और प्रियंका चहर चौधरी का नाम शामिल है। फराह खान ने जिस तरह से प्रियंका पर बेवजह निशाना साधा उसकी सोशल मीडिया पर खूब आलोचना हो रही है। आपको बता दे कि इस वीकेंड के वार में टीना दत्ता शो को अलविदा कह देंगी।

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 16: अर्चना गौतम का अपने से दोगुने उम्र के शख्स पर आया दिल, बिग बॉस के घर में खुलेआम किया रोमांस

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 16: निमृत-प्रियंका में से इस एक्ट्रेस ने बिग बॉस में छापे ज्यादा नोट, वसूली मोटी फीस