Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 16 TOP 3 Finalist Fees: शिव-प्रियंका या स्टैन, जानें किस फाइनलिस्ट ने वसूली बिग बॉस से सबसे मोटी रकम

    By Ruchi VajpayeeEdited By: Ruchi Vajpayee
    Updated: Fri, 10 Feb 2023 07:50 AM (IST)

    Bigg Boss 16 TOP 3 Finalist Fees बिग बॉस के फिनाले में सिर्फ दो दिन बचे हैं। ऐसे में लोग ये जानना चाहते हैं कि आखिर किस कंटेस्टेंट ने मेकर्स से कितनी ...और पढ़ें

    Bigg Boss 16 TOP 3 Finalist Fees Shiv Thakare Fees Priyanka Chahar chaudhary fees
    Bigg Boss 16 TOP 3 Finalist Fees Shiv Thakare Fees Priyanka Chahar chaudhary fees

    नई दिल्ली, जेएनएन।Bigg Boss 16 TOP 3 Finalist Fees: सबसे लोकप्रिय रियलिटी शो में से एक बिग बॉस 16 इस वीकेंड खत्म हो रहा है। 120 से अधिक दिनों की मस्ती, ड्रामा, चुनौतियों और बहुत कुछ के बाद, सीजन को आखिरकार 12 फरवरी को अपना विजेता मिल जाएगा। जैसे-जैसे फिनाले नजदीक आ रहा है, फैंस, शो के टॉप 3 कंटेस्टेंट्स प्रियंका चाहर चौधरी, शिव ठाकरे और एमसी स्टैन की कमाई जानने के लिए बेचैन हैं। तो आइए जानते हैं कौन हुआ सबसे मालामाल...

    बिग बॉस 16 फाइनलिस्ट की सैलरी

    बिग में अपने सफर की शुरुआत प्रियंका ने 5 लाख प्रति सप्ताह  की फीस से की थी। जब शो को जनवरी में 6 हफ्तों का एक्सटेंशन मिला तो प्रियंका ने अपनी फीस दोगुनी कर दी, उन्होंने 10 लाख हर हफ्ते चार्ज करना शुरू कर दिया। अगर इस हिसाब से देखें तो 12 हफ्तों तक प्रियंका को 5 लाख रुपए मिले यानी 60 लाख रुपए और 6 हफ्तों के लिए 10 लाख यानी 60 लाख ये बने। फिनाले वीक को भी मिला दें, तो इस लिहाज से प्रियंका ने 1 करोड़ 20 लाख रुपए, बतौर फीस कमाई की है।

    शिव बने करोड़पति

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, शिव ठाकरे की कमाई प्रियंका की तरह ही है क्योंकि उन्होंने भी बिग बॉस 16 के निर्माताओं से प्रति सप्ताह 5 लाख रुपये चार्ज किए। अगर वह शो जीतते हैं, तो बीबी 16 से उसकी कुल कमाई लगभग 1.16 करोड़ रुपये हो जाएगी है। शिव, बिग बॉस मराठी के भी विनर रह चुके हैं। कुछ लोग उन्हें ही बीबी 16 का विनर मान रहे हैं।

    एमसी स्टैन भी नहीं रहे पीछे

    कहा जाता है कि एमसी स्टैन, जो अपने शांत स्वभाव और सहज व्यक्तित्व के लिए जाने जाते हैं, ने बिग बॉस 16 में नजर आने के लिए कुल 1.3 करोड़ रुपये (चार्ज) किए। उन्होंने कथित तौर पर प्रति सप्ताह 7 लाख रुपये वसूले। स्टैन की फैन फॉलोइंग काफी जबरदस्त चल रही है। उन्हें विनर बनाने के लिए लोग भर-भर कर वोट कर रहे हैं।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें

    Bigg Boss 16 Highlights: अर्चना ने इस कंटेस्टेंट को कहा दोगला, जर्नी देख प्रियंका को लगा झटका, पढ़ें हाइलाइट्स

    Bigg Boss 16 Finale: 'शालीन जीत का हकदार है', सपोर्ट में उतरा 'नागिन' का ये एक्टर, बताया-अच्छा आदमी