Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 30, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 16: वीकेंड का वार में सलमान ने कही प्रियंका चाहर चौधरी को यह बातें, सुन कर फैंस को नहीं हुआ यकीन

    By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Fri, 30 Dec 2022 06:05 PM (IST)

    Bigg Boss 16 बिग बॉस में वीकेंड का वार कंटेस्टेंट्स के दिल की धड़कनों को बढ़ा देने वाला दिन होता है। यह वह दिन है जब घरवाले सलमान खान के निशाने पर होत ...और पढ़ें

    File Photo of Bigg Boss 16 Contestant Priyanka Chahar Chaudhry
    File Photo of Bigg Boss 16 Contestant Priyanka Chahar Chaudhry

    नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss 16: बिग बॉस के घर से अंकित गुप्ता (Ankit Gupta) जा चुके हैं। उनके जाने के बाद फैंस को न तो शो में दम नजर आता है, न ही उन्हें शो पहले की तरह मनोरंजक लगता है। फैंस लगातार अंकित की वापसी की मांग कर रहे हैं, लेकिन बिग बॉस मेकर्स के कान में जूं तक नहीं रेंग रही। उधर, सपोर्टिव फैंस प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Chaudhry) को शेरनी बताते हुए पूरा शो अपने दम पर जीतने की बात कह कर उनका हौसलाफजाई कर रहे हैं। इस बीच इस वीकेंड का वार में सलमान खान, प्रियंका की तारीफ में कुछ ऐसा कहते देखे जाएंगे जिसे सुन फैंस भी यकीन न कर पाएं।

    वीकेंड का वार में दिखेगा सलमान का वार

    वीकेंड का वार में सलमान खान कंटेस्टेंट्स की जमकर क्लास लगाते हैं। इस बार भी वह कुछ ऐसा ही करने वाले हैं। अपकमिंग एपिसोड में वह अर्चना गौतम और शालीन भनोट समेत बाकी कंटेस्टेंट्स को उनके रूड बिहेवियर के लिए फटकार लगाते नजर आएंगे। मगर, इन सबके बीच वह प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ करते भी दिखेंगे। वीकेंड का वार में बहुत कम ही कोई ऐसा पल होता है, जब सलमान किसी कंटेस्टेंट की तारीफ करते दिखें।

    सलमान ने की प्रियंका की तारीफ

    अपकमिंग एपिसोड में यह देखने को मिल सकता है कि सलमान खान, प्रियंका चाहर चौधरी की खुलकर तारीफ करेंगे। वह प्रियंका से कहते हैं कि उन्हें यह देखकर अच्छा लगा कि उन्होंने शो में कुछ रिलेशन बनाए। बिग बॉस की पल-पल की अपडेट देने वाले पेज 'द खबरी' ने यह पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट के मुताबिक सलमान, प्रियंका से कहते हैं- जब से आपने लोगों से रिलेशन बनाए हैं, तब से आप अच्छी लग रहीं हैं।

    हालांकि, इसी के साथ उन्होंने प्रियंका की टांग खिंचाई भी की। उन्होंने बिना अंकित का नाम लिए प्रियंका को खर्राटों भरा ऑडियो सुनाया, जिससे यह कयास लगाए जा रहे हैं कि यह आवाज अंकित गुप्ता की है।

    यह भी पढ़ें: Tunisha Sharma Case: तुनिषा शर्मा केस में शीजान खान के वकील ने जारी किया स्टेटमेंट, सबूतों पर कही यह बात

    यह भी पढ़ें: Year Ender 2022: मनोरंजन का पैरलल मीडियम है ओटीटी प्लेटफॉर्म, जानें डिजिटल पर डायरेक्ट रिलीज फिल्मों का गणित

    खबरें और भी