Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 03, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 16 Update: अंकित गुप्ता की समझदारी से खुश हुए सलमान खान, होस्ट ने शो के अंत में किया यह ऐलान

    By Karishma LalwaniEdited By:
    Updated: Sat, 03 Dec 2022 11:38 PM (IST)

    Bigg Boss 16 कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस 16 दर्शकों की पसंद में अब भी टॉप 10 में बना हुआ है। इस बार के वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान ने कंटे ...और पढ़ें

    File Photo of Ankit Gupta and Salman Khan
    File Photo of Ankit Gupta and Salman Khan

    नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss 16: कलर्स टीवी के चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस में आए दिन कंटेस्टेंट के झगड़े देखने को मिलते हैं। इसके बाद भी यह शो टीआरपी की लिस्ट में टॉप 10 में बना हुआ है। हर बार की तरह इस बार का वीकेंड का वार भी मजेदार रहा। जहां कंटेस्टेंट्स ने एक दूसरे के खिलाफ अपनी भड़ास निकाली, तो सलमान खान ने भी उन्हें मौका दिया यह बताने का कि वह किस से बेघर होते देखना चाहते हैं। इसी के साथ सो के होश में घरवालों और ऑडियंस को एक सरप्राइज भी दिया।

    सलमान ने की अंकित गुप्ता की तारीफ

    इस शनिवार यानी कि 3 दिसंबर के एपिसोड में बहुत कुछ देखने को मिला। हर बात अपनी चुप्पी की वजह से ट्रोल किए जाने वाले अंकित गुप्ता को अपनी इसी आदत के कारण सलमान खान से सराहना मिली। सलमान ने अंकित की तारीफ करते हुए कहा कि इस शो को वह मैच्योरिटी के साथ खेल रहे हैं। ऑडियंस को अंकित के गेम खेलने का तरीका पसंद आ रहा है।

    टीना का दिल है काला, शालीन को बेघर करना चाहते हैं कंटेस्टेंट्स

    इसी एपिसोड में सलमान खान ने कंटेस्टेंट्स को टास्क दिया कि उनके अनुसार जिसका दिल काला है वह उनका नाम लें। अधिकतर कंटेस्टेंट्स ने कहा कि टीना दत्ता का दिल काला है। वहीं, दूसरी ओर जब घर वालों को मौका दिया कि वह बताएं कि वह किसे अगले हफ्ते घर से बाहर जाते हुए देखना चाहते हैं, तो अधिकतर कंटेस्टेंट्स ने शालीन भनोट का नाम लिया। निमृत, अंकित, एमसी स्टैन और अर्चना ने शालीन को घर से बेघर किए जाने की अपनी दिल की तमन्ना को जाहिर किया।

    इस हफ्ते नहीं होगा एलिमिनेशन

    शो का अंत सलमान खान की दी हुई ब्रेकिंग न्यूज़ से हुआ। बिग बॉस में इस हफ्ते 7 कंटेस्टेंट नॉमिनेटेड थे। सलमान खान ने इन सभी का सफर जारी रखते हुए यह ऐलान किया कि इस हफ्ते कोई भी एलिमिनेशन नहीं होगा।

    खबरें और भी

    शिव को सलमान ने सिखाया सबक

    पिछले हफ्ते खाने को लेकर अर्चना गौतम, सौंदर्या शर्मा और शिव ठाकरे ने जबरदस्त लड़ाई की थी। यह लड़ाई उस दिन के एपिसोड की हाईलाइटिंग प्वाइंट तो रही, लेकिन इस एपिसोड में इसने इन तीनों कंटेस्टेंट्स की बैंड बजा दी। सलमान ने तीनों को आड़े हाथ लेते हुए इनकी जमकर क्लास लगाई। साथ ही शिव के बिहेवियर के लिए उसे सबक भी सिखाया।

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 16: घरवालों के निशाने पर आया यह कंटेस्टेंट, इस हफ्ते बिग बॉस के घर से हुआ बेघर!

    यह भी पढ़ें: Drishyam 2 Box Office Day 16: तीसरे शनिवार 'दृश्यम 2' ने लगाई 100 प्रतिशत की छलांग, बॉक्स ऑफिस पर लहराया परचम