Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 03, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 16 Updates: शालीन और टीना से जनता ने पूछे तीखे सवाल, सलमान की हाजिर जवाबी ने बढ़ाई मुश्किलें

    By Jagran NewsEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Sat, 03 Dec 2022 03:31 PM (IST)

    Bigg Boss 16 Updates बिग बॉस 16 का एक नया प्रोमो जारी किया गया है। इसमें जनता को शालीन भनोट और टीना दत्ता से प्रश्न पूछते हुए देखा जा सकता है। खास बात ...और पढ़ें

    Bigg Boss 16 Updates: बिग बॉस 16 टीवी पर चल रहा है।
    Bigg Boss 16 Updates: बिग बॉस 16 टीवी पर चल रहा है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss 16 Updates: बिग बॉस 16 में शालीन भनोट और टीना दत्ता की जोड़ी को लेकर फैंस के मन में काफी सवाल है और सलमान के मजेदार जवाब इन दोनों की जोड़ी को और मुश्किल में डाल रही है। बिग बॉस के घर में रहना वाकई न सिर्फ टेढ़ी खीर है बल्कि सलमान के टेढ़े-मेढ़े प्रश्नों का उत्तर देते हुए कई कलाकारों की हालत ढीली हो जाती हैं। कुछ ऐसा ही आगामी एपिसोड में देखने को मिलेगा।

    शालीन भनोट और टीना दत्ता से फैंस प्रश्न पूछते हैं

    दरअसल फैंस अपने चहेते कलाकारों से कई प्रश्न पूछते हैं। इनमें दो प्रश्न शालीन भनोट और टीना दत्ता से भी पूछे जाते हैं। दोनों का एक-दूसरे पर कितना भरोसा है, वह इस वीडियो के माध्यम से देखने को मिलता है। हालांकि सलमान के मजेदार जवाब उनके मन में एक-दूसरे के प्रति संदेह भी पैदा करते हैं। वीडियो में फैन पूछते है, 'शालीन आप हमेशा टीना के पीछे पीछे क्यों भागते हो' इस पर सलमान कहते हैं, 'क्या करें आदत है।' वहीं शालीन भनोट कहते हैं, 'मैं किसी का मोहताज नहीं हूं।' तभी एक और फैन कहती है, 'टीना अपने फायदे के लिए उसे यूज कर रही है।' टीना कहती है, 'मैं तो गेम खेलने आई हूं और मैं स्मार्टली ही खेलूंगी।' इस पर सलमान खान कहते हैं, 'शालीन के साथ भी आप खेल रही है क्या।'

    View this post on Instagram

    A post shared by ColorsTV (@colorstv)

    यह भी पढ़ें: Dev Anand Death Anniversary: इमरजेंसी का किया विरोध, इंदिरा गांधी को राजनीतिक दल बनाकर देवानंद ने दी थी चुनौती

    बिग बॉस शो के निर्माता ने एक नया प्रोमो जारी किया है 

    दरअसल बिग बॉस अपने पूरे चरम पर हैं। अब शो के निर्माता कलर्स ने एक नया प्रोमो जारी किया है। इसमें घरवालों से जनता तीखे सवाल पूछती नजर आ रही हैं। कलर्स का प्रोमो इंस्टाग्राम पर वायरल हो गया है। इसे 2 घंटे में 22000 से ज्यादा लाइक्स मिले हैं। वहीं वीडियो पर ढाई सौ के लगभग कमेंट किए गए हैं। शो के मेकर्स ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, 'घरवालों को पूछे जनता ने सवाल, क्या जवाब सुनकर संतुष्ट हो पाएंगे वह इस बार।'

    View this post on Instagram

    A post shared by ColorsTV (@colorstv)

    यह भी पढ़ें: Devanand Death Anniversary: देव आनंद ने जीनत अमान की थी मदद, पर्दे पर आने में छूटते थे पसीने

    बिग बॉस 16 सलमान खान होस्ट कर रहे हैं

    बिग बॉस में कई कलाकारों की अहम भूमिका है। इसमें अब्दु रोजिक, साजिद खान, सुम्बुल तौकीर, प्रियंका चौधरी और अंकित गुप्ता जैसे नाम शामिल है। बिग बॉस 16 सलमान खान होस्ट कर रहे हैं। वहीं इस बीच अंकित गुप्ता इस सप्ताह के सबसे पसंदीदा कंटेस्टेंट के तौर पर उभर कर आए हैं। एक अन्य प्रोमो में सलमान खान अर्चना गौतम को लताड़ लगाते हुए नजर आ रहे हैं। वह कहते हैं कि उनमें बहुत ज्यादा एटीट्यूड आ गया है।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by ColorsTV (@colorstv)