Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 02, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 16: टीना दत्ता को रूपा बनियान कहना पड़ा विशाल कोटियान को भारी, ट्रोल्स बोले- आप की पहचान...

    By Tanya AroraEdited By:
    Updated: Wed, 02 Nov 2022 08:41 PM (IST)

    Bigg Boss 16 बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट करीब से सीजन 16 को फॉलो कर रहे हैं। हाल ही में एक्स कंटेस्टेंट विशाल कोटियान ने टीना दत्ता की तुलना रूपा बनिया ...और पढ़ें

    bigg boss 16 vishal kotian gets brutually trolled for called tina datta rupa baniyan. Photo Credit/instagram
    bigg boss 16 vishal kotian gets brutually trolled for called tina datta rupa baniyan. Photo Credit/instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss 16: बिग बॉस सीजन 16 में आए दिन कोई न कोई ड्रामा देखने को मिल रहा है। बिग बॉस जहां सभी कंटेस्टेंट के साथ अपना ही गेम खेल रहे हैं और शो में हर दिन एक नया ट्विस्ट लेकर आ रहे हैं, तो वहीं जैसे-जैसे गेम आगे बढ़ रहा है, घर के आपसी रिश्ते भी बदल रहे हैं। हाल ही में टीना दत्ता ने एक एपिसोड में खुद को एक ब्रांड बताया था, जिसके बाद बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट विशाल कोटियान ने उन्हें ट्रोल करते हुए उनके खिलाफ एक ट्वीट किया और उन्होंने 'डायन' एक्ट्रेस की तुलना रूपा बनियान से कर डाली। जिसके बाद अब एक्टर की सोशल मीडिया पर लोगों ने क्लास लगा दी है।

    टीना को रूपा की बनियान कहकर बुरे फंसे विशाल कोटियान

    बिग बॉस 15 में नजर आ चुके विशाल कोटियान जब से ये सीजन शुरू हुआ है, तब से ही वह लगातार मीडिया पर एक्टिव हैं। वह बिग बॉस 16 को काफी करीब से फॉलो कर रहे हैं और घर में कंटेस्टेंट के बर्ताव पर वह अपनी राय देते रहते हैं। हालांकि टीना दत्ता के खुद को ब्रांड कहने के बयान पर अपनी राय रखना विशाल कोटियान को काफी भारी पड़ा। जैसे ही विशाल ने टीना के खिलाफ ट्वीट किया, उनके फैंस और कुछ यूजर्स ने बिग बॉस एक्स कंटेस्टेंट को फेक कहना शुरू कर दिया और साथ ही बिग बॉस 15 की भी कुछ क्लिप्स शेयर की। इतना ही नहीं लोगों ने उनसे उनकी ही पहचान भी पूछ डाली।

    लोगों ने विशाल कोटियान से पूछा आपकी क्या पहचान है।

    टीना दत्ता को रूपा बनियान कहने वाले विशाल कोटियान को लताड़ लगाते हुए एक यूजर ने उन्हें ट्रोल करते हुए लिखा, 'उन्होंने एक बहुत ही पॉपुलर शो किया है, लेकिन आपने क्या किया है। सच कहूं तो मुझे आपके बारे में कुछ पता ही नहीं है'। दूसरे यूजर ने लिखा, 'आप बिग बॉस 15 में कितने रियल थे, ये हम सबने देखा था। अगर आप चाहते हैं कि दूसरा अच्छा रहे, तो किसी को नीचा दिखाना बंद करिए'। अन्य यूजर ने लिखा, 'आपका ट्वीट हमेशा टीना को लेकर ही क्यों होता है, उससे सबको प्रॉब्लम है'। एक अन्य यूजर ने तो एक तस्वीर तक शेयर कर दी थी , जिसमें विशाल कोटियान लेगिंग्स पर चड्डी पहन के बिग बॉस के घर में खड़े हैं।

    टीना दत्ता को लेकर ये था विशाल कोटियान का ट्वीट

    दरअसल कुछ समय पहले ही विशाल कोटियान ने टीना दत्ता के खिलाफ ट्वीट करते हुए लिखा था, 'सुना है टीना दत्ता खुद को ब्रांड कह रही थीं। मैं सोच रहा था ये रूपा अंडरवियर बनियान है। ये लोग एक रियलिटी शो के लिए आए हैं और स्टार्स की तरह एक्टिंग कर रहे हैं। रियल रहो, लोग तुम्हें ऐसे ही पसंद करेंगे। शिव ठाकरे, एमसी स्टैंड और अब्दु रोजिक इस घर में सिर्फ रियल प्लेयर हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 16: खुद को ब्रांड बताए जाने पर टीना दत्ता हुईं ट्रोल, विशाल कोटियन ने कहा- तू रुपा की बनियान है

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 16: टीना दत्ता ने खोली सौंदर्या शर्मा की पोल! इंस्टाग्राम पर खरीदे हैं 5 मिलियन फॉलोअर्स