Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 16, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 16 Highlights: अब्दु रोजिक को कहना पड़ेगा शो को अलविदा, विक्की और कियारा ने सलमान के साथ लगाए ठुमके

    By Rupesh KumarEdited By:
    Updated: Sat, 17 Dec 2022 05:14 AM (IST)

    Bigg Boss 16 Highlights बिग बॉस 16 के वीकेंड का वार के एपिसोड में कियारा आडवाणी और विक्की कौशल फिल्म गोविंदा नाम मेरा और रोहित शेट्टी व रणवीर सिंह सर् ...और पढ़ें

    Bigg Boss 16 Highlights: कियारा आडवाणी और विक्की कौशल ने साथ डांस किया है।
    Bigg Boss 16 Highlights: कियारा आडवाणी और विक्की कौशल ने साथ डांस किया है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss 16 Highlights: बिग बॉस ने शनिवार के एपिसोड का ट्रेलर जारी किया है। इसमें अब्दु रोजिक को घर से बेघर होते हुए देखा जा सकता है। इस अवसर पर सभी भावुक हो जाते है। बिग बॉस 16 के शुक्रवार के एपिसोड में कई कलाकार अपनी फिल्मों का प्रमोशन करते नजर आए। सबसे पहले शो में विक्की कौशल और कियारा आडवाणी आते हैं। वह अपनी आगामी फिल्म गोविंदा नाम मेरा का प्रमोशन करते हैं। इस अवसर पर दोनों सलमान खान के साथ अपनी फिल्म के गाने पर डांस भी करते हैं।

    विक्की कौशल और कियारा आडवाणी घर का माहौल हल्का करते हैं

    विक्की कौशल और कियारा आडवाणी भी सोलो डांस करते हैं। इसके बाद दोनों घर वालों से बात करते हैं और घर का माहौल हल्का करने का प्रयास करते हैं। वे घरवालों को कई सुझाव भी देते है और उनके साथ फ्रेंडली रहते है। प्रतियोगियों के साथ खेलने के बाद कियारा आडवाणी और विकी कौशल घर से चले जाते हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by ColorsTV (@colorstv)

    यह भी पढ़ें: Besharam Rang Controversy: 'बेशरम रंग' गाने को लेकर मुकेश खन्ना का सेंसर बोर्ड से प्रश्न- कैसे इसे पास कर दिया

    सलमान खान अब्दु रोजिक को लेकर साजिद खान की क्लास लगाते हैं

    सलमान खान इसके बाद अब्दु रोजिक से की गई बदतमीजी के लिए साजिद खान की क्लास लगाते हैं। दरअसल साजिद खान ने एक विवादित बात अब्दुल की पीठ पर लिख दी थी, जिसे लेकर उन्हें जमकर ट्रोल किया जाता है। अब इसी को लेकर सलमान खान साजिद खान को फटकार लगाते हैं।

    यह भी पढ़ें: कास्टिंग काउच से बचीं एक्ट्रेस Anjali Kapoor को ब्वॉयफ्रेंड से मिला धोखा, डिप्रेशन का शिकार होकर गवाएं 3 वर्ष

    View this post on Instagram

    A post shared by ColorsTV (@colorstv)

    रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी सर्कस का प्रमोशन करने बिग बॉस के मंच पर आते हैं

    इसके बाद रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी अपनी आगामी फिल्म सर्कस का प्रमोशन करने बिग बॉस के मंच पर आते हैं। रोहित शेट्टी अब्दु रोजिक को खतरों के खिलाड़ी के आगामी सीजन में भाग लेने का प्रस्ताव भी देते हैं। रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह की मस्ती देखने लायक है। इस बार के सीजन में कई कलाकार भाग ले रहे है । शो को रोचक बनाने के लिए बिग बॉस बीच-बीच में कुछ नए ट्विस्ट भी लाते रहते है। इस बार शो में सुम्बुल तौकीर, प्रियंका चहर, अब्दु रोजिक, साजिद खान, शालीन भनोट जैसे कई कलाकार भाग ले रहे है।

    खबरें और भी