यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bigg Boss 16 विजेता एमसी स्टैन, प्रियंका चाहर चौधरी, शिव ठाकरे, सुम्बुल तौकीर के साथ पार्टी करते आए नजर
Bigg Boss 16 बिग बॉस 16 की कई प्रतियोगियों ने पार्टी की है। अब सुम्बुल तौकीर ने पार्टी की कई तस्वीरें और वीडियो शेयर की है। इसमें निमृत कौर अहलुवालिया ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss 16 : शनिवार की रात बिग बॉस 16 के कंटेस्टेंट ने एक साथ पार्टी की है। इसमें बिग बॉस 16 के विजेता एमसी स्टैन, प्रियंका चाहर चौधरी, सुम्बुल तौकीर और शिव ठाकरे ने भाग लिया है। वहीं, इस अवसर पर निमृत कौर अहलूवालिया, श्रीजीता डे, साजिद खान जैसे लोग भी नजर आए है। सभी ने काफी ग्लैमरस आउट फिट पहन रखा था।
सुम्बुल तौकीर ने पार्टी की 6 तस्वीरें और वीडियो शेयर की है
सुम्बुल तौकीर ने पार्टी की 6 तस्वीरें और वीडियो शेयर की है। वीडियो में उन्हें शिव ठाकरे के साथ डांस करते हुए देखा जा सकता है। दोनों के चेहरे पर स्माइल है। एक अन्य तस्वीर में शिव ठाकरे और सुम्बुल तौकीर को सेल्फी लेते हुए देखा जा सकता है। वहीं, आखिरी तस्वीर में सुम्बुल तौकीर के अलावा निमृत कौर अहलूवालिया भी नजर आ रही हैं। दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें: लगातार फ्लॉप हो रही फिल्मों पर बोले Akshay Kumar, दर्शकों का नहीं, मेरा कसूर
सुम्बुल तौकीर ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है, 'व्हाट पार्टी नाइट'
सुम्बुल तौकीर ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है, 'व्हाट पार्टी नाइट। मेरे अपने।' इस पर एक फैन ने लिखा है, 'हक से मंडली, एंड तक मंडली।' गौरतलब है कि बिग बॉस 16 का विनर एमसी स्टैन को चुना गया था। आखिरी समय में हुई वोटिंग के कारण वह बिग बॉस का विजेता बने हैं। हालांकि, सभी का मानना था कि प्रियंका चाहर चौधरी ने शो जीत लिया था।
यह भी पढ़ें: Kiara Advani सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ शादी के बाद लौटी काम पर, चेहरे का ग्लो देख फैंस हुए दंग
सभी को एक साथ डांस फ्लोर पर मस्ती करते देखा गया
इस बीच अब सभी को एक साथ डांस फ्लोर पर मस्ती करते देखा गया था। सभी ने घर के अंदर काफी धमाल मचाया था। अब सभी डांस फ्लोर पर भी सभी एक साथ थिरकते नजर आ रहे थे। बिग बॉस 16 काफी विवादित था। कई कलाकारों ने शो से निकलने के बाद अपने मन की बात भी रखी है। वहीं, कई नए शो में भी नजर आनेवाले है। सुम्बुल तौकीर ने कई शो में काम किया है। उनके शो को काफी पसंद किया जाता है।