Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 16 Winner: टीना ने बताया इस बार कौन जीतेगा बिग बॉस 16 की ट्रॉफी, अब मंडली को लगेगा 440 वोल्ट का झटका

    By Ruchi VajpayeeEdited By: Ruchi Vajpayee
    Updated: Sun, 29 Jan 2023 07:47 AM (IST)

    Bigg Boss 16 Winner बिग बॉस 16 से टीना दत्ता का पत्ता का साफ हो चुका है। घर से बाहर जाते ही टीना ने बताया कि इस बार शो का विनर कौन बनने वाला। ये नाम स ...और पढ़ें

    Bigg Boss 16 Winner Tina datta called priyanka chahar chaudhary is winner of BB 16
    Bigg Boss 16 Winner Tina datta called priyanka chahar chaudhary is winner of BB 16

    नई दिल्ली, जेएनएन।Bigg Boss 16 Winner: बिग बॉस 16 से टीना दत्ता का सफर खत्म हो गया है, वो घर से बेघर हो चुकी हैं। टीना के जाने के बाद अब घर में अब सारे समीकरण बदल चुके हैं। मंडली स्ट्रॉन्ग हो चुकी है और प्रियंका चाहर चौधरी अब अकेली पड़ चुकी हैं। घर से बाहर जाते ही टीना ने कहा कि वो काफी खुश हैं और उनकी जर्नी शो में काफी अप एंड डाउन से भरी रही। विनर के सावल पर टीना ने बताया कि इस सीजन की ट्रॉफी किसके पास जाने वाली है।

    शो से बाहर हुईं टीना दत्ता

    टीना दत्ता का घर में सबसे खास कनेक्शन बना प्रियंका चाहर चौधरी के साथ। फराह खान ने भी दोनों को फटकार लगाई थी कि ये मिलकर शालीन के मेंटली हैरेस कर रही हैं। प्रियंका, जो घर के हर मुद्दे में घुसती है और लगभग हर लड़ाई का पार्ट होती है उनके बारे में कहा जाता है कि वो जिसके भी क्लोज होती है वो घर से बाहर हो जाता है। तो इस बार बारी टीना की थी। रही शो के विनर की बात तो भी टीना की नजरों में एक ही है।

    ये कंटेस्टेंट जीतेगा शो?

    जी हां, आपने बिल्कुल सही अंदाजा लगाया। टीना दत्ता के लिए बिग बॉस 16 की विनर और कोई नहीं बल्कि प्रियंका चाहर चौधरी हैं। उन्होंने कहा कि प्रियंका डे वन से अकेली खेली हैं और वो ही हैं जो ये ट्रॉफी डिजर्व करती हैं क्योंकि निमृत को तो सबकुछ प्लेट में सजा हुआ मिला है। शालीन से अलग होने के बाद वो प्रियंका ही थी जिन्होंने टीना को संभाला था और उन्हें बताया कि आपको क्या नहीं करना है।

    प्रियंका को दी ये हिदायत

    टीना दत्ता ने घर से जाते हुए प्रियंका को हिदायत दी की ये सारे तेरे पीछे आएंगे तो संभलकर खेलना और अपना ध्यान रखना, बी स्ट्रॉन्ग। ज्यादातर लोगों का मानना है कि शो की विनर प्रियंका ही बनने वाली हैं। हालांकि सलमान खान की जगह शो को होस्ट करने आईं फराह खान ने प्रियंका और टीना को घर की वैम्प बताया जिससे टीना काफी नाराज नजर आईं।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें

    Bigg Boss 16: बिग बॉस में सदमे की स्थिति में आ गई थी, बेघर होते ही टीना ने शालीन-प्रियंका के लिए कही यह बातें

    Bigg Boss 16: बिग बॉस के फिनाले से 15 दिन पहले पलट गया गेम, टॉप 5 के लिए चुने गए यह खिलाड़ी