Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 16 Winner: प्रियंका चौधरी जीतेंगी बिग बॉस 16, सरगुन मेहता का दावा, कहा- मां ने भी जीत पर लगाई मुहर

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Wed, 08 Feb 2023 09:35 PM (IST)

    Bigg Boss 16 Winner सरगुन मेहता की मां का भी मानना है कि प्रियंका ही जीतेंगी। बिग बॉस 16 के फिनाले में अर्चना गौतम प्रियंका चहर चौधरी एमसी स्टैन शालीन ...और पढ़ें

    Bigg Boss 16 Winner: बिग बॉस का ग्रैंड फिनाले 12 फरवरी को होगा।
    Bigg Boss 16 Winner: बिग बॉस का ग्रैंड फिनाले 12 फरवरी को होगा।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss 16 Winner: टीवी एक्ट्रेस सरगुन मेहता ने बिग बॉस 16 की प्रतियोगी प्रियंका चौधरी की जीत को लेकर आश्वस्त नजर आ रही है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। वहीं, उन्होंने प्रियंका चौधरी का इसके माध्यम से प्रचार भी किया है। उनका मानना है कि बिग बॉस 16 प्रियंका चौधरी की जीतने वाली है। उन्होंने इस बात की जानकारी दी है कि उनकी मां प्रियंका के बारे में क्या सोचती हैं। 

    बिग बॉस का ग्रैंड फिनाले 12 फरवरी को होने वाला है

    बिग बॉस का ग्रैंड फिनाले 12 फरवरी को होने वाला है। सरगुन मेहता ने इंस्टाग्राम पर अपने पति रवि दुबे के साथ कई तस्वीरें शेयर की है। इसमें प्रियंका चौधरी और अंकित गुप्ता को भी देखा जा सकता है। उन्होंने प्रियंका चौधरी की जीत की उम्मीदें जताई है। उन्होंने अपने फैंस से प्रियंका को वोट करने के लिए भी कहा है।

    यह भी पढ़ें: Rakhi Sawant के पति आदिल को कोर्ट ने भेजा जेल, तलाक लेंगी एक्ट्रेस

    सरगुन मेहता ने लिखा है, 'मैं प्रियंका चौधरी जीत की कामना करती हूं'

    सरगुन मेहता ने प्रियंका चौधरी, रवि दुबे और अंकित गुप्ता के साथ तस्वीरें शेयर की है। यह उनकी पार्टी की तस्वीरें हैं। सरगुन ने ऑफ शोल्डर ग्रीन ड्रेस पहन रखी है। प्रियंका उदारियां की एक्टर अंकित के साथ भी नजर आ रही हैं। दोनों स्माइल कर रहे हैं। तस्वीरें शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा है, 'मैं अपने दोस्त की जीत की कामना करती हूं। मुझे आशा है कि वह ट्रॉफी जीतकर घर ले आएंगे। मेरी मां पहले एपिसोड से कह रही है, बाकी सब खेलने आए हैं, प्रियंका जीतने आई है। जीत रही है, दिल भी जीत रही है अगर आप उसे वोट किए हैं तो अभी करिए।' प्रियंका के एक फैन ने लिखा है, 'धन्यवाद।'

    यह भी पढ़ें: Kuch Kuch Hota Hai रिजेक्ट करने के लिए करण जौहर रवीना टंडन से अब भी नाराज, काजोल से था कॉम्पिटीशन

    View this post on Instagram

    A post shared by Priyanka Chahar Choudhary (@priyankachaharchoudhary)

    बिग बॉस 16 की लोकप्रिय प्रतियोगी प्रियंका चौधरी है

    बिग बॉस 16 की सबसे लोकप्रिय प्रतियोगी के तौर पर प्रियंका चहर चौधरी उभरी है। उनकी काफी बड़ी फैन फॉलोइंग भी है। वहीं, शालीन भनोट, शिव ठाकरे, एमसी स्टैन भी रेस में है। कहा जाता है कि प्रियंका चौधरी और अंकित गुप्ता एक-दूसरे को पसंद करते हैं। बिग बॉस 16 सोमवार से शुक्रवार रात 10:00 बजे और शनिवार-रविवार रात 9:00 बजे आता है। इसे सलमान खान होस्ट करते हैं।

    खबरें और भी