Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 03, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 16 Update: कैप्टन को इस बार देने होंगे कड़े इम्तिहान, इस कंटेस्टेंट ने आते ही किया सबकी नाक में दम

    By Tanya AroraEdited By:
    Updated: Mon, 03 Oct 2022 12:34 PM (GMT+05:30)

    Bigg Boss 16 Update बिग बॉस सीजन 16 का पहला दिन कंटेस्टेंट का काफी धमाकेदार रहा। पहले ही दिन जहां घर में कुछ कंटेस्टेंट के बीच झगड़ा देखने को मिला तो व ...और पढ़ें

    bigg boss 16 written update there is new twist in captaincy. Photo Credit/Instagram
    bigg boss 16 written update there is new twist in captaincy. Photo Credit/Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss Written Updates: बिग बॉस सीजन 16 का आगाज बहुत ही शानदार हुआ है। सलमान खान के शो में टीवी स्टार के अलावा अलग-अलग फील्ड के लोग भी नजर आ रहे हैं। लेकिन कुछ कंटेस्टेंट ऐसे हैं जिन्होंने घर में आते ही धमाका कर दिया। यहां तक की उनकी गेम भी दूसरे ही दिन ऑडियंस के सामने खुल गई है। हालांकि टाइगर 3 एक्टर सलमान खान ने ये पहले ही क्लियर कर दिया था कि इस सीजन में बिग बॉस खुद कंटेस्टेंट के साथ गेम खेलते हुए नजर आ रहे हैं। लेकिन पहले ही दिन इन 16 कंटेस्टेंट में से एक प्रतियोगी ऐसा रहा जिसने आते ही सबकी नाक में दम कर दिया, यहां तक कि घर की पहली कैप्टन निमृत कौर अहलूवालिया की आंखों से तो आंसू तक बह निकले। तो चलिए आपको बताते हैं कि पहले दिन बिग बॉस के घर में क्या-क्या हुआ।

    बिग बॉस के घर में पहले ही दिन मचा बवाल

    बिग बॉस 16 सीजन के पहले ही एपिसोड में कंटेस्टेंट आपस में लड़ते भिड़ते दिखाई दिए। जहां सुबह होते ही बिग बॉस ने ये कहते हुए घरवालों को झटका दिया कि इस बार पहले जैसा टिपिकल कुछ भी नहीं होगा। तो वही ड्यूटी को लेकर भी निमृत कौर को एक दो कंटेस्टेंट से काफी खरी-खोटी सुननी पड़ी। दरअसल निमृत को आते ही बिग बॉस ने घर का कैप्टन बना दिया, जिसके बाद छोटी सरदारनी एक्ट्रेस ने पहले किचन की ड्यूटी किसी और को दी, लेकिन दूसरे ही दिन बदल दी। उन्होंने कंटेस्टेंट अर्चना गौतम को किचन से बाहर कर दिया। जिसकी वजह से अर्चना ने घर में काफी बवाल किया और निमृत कौर से झगड़ते हुए दिखाई दीं। उनकी आवाज सुनकर साजिद खान और बर्ताव देखकर अन्य घरवाले काफी परेशान हो गए। इसके अलावा अर्चना ने निमृत के माथे पर 'बेकार' भी लिख दिया।

    View this post on Instagram

    A post shared by ColorsTV (@colorstv)

    निमृत कौर की आंखों से कैप्टन बनते ही बहे आंसू

    निमृत कौर को भले ही घर में घुसते ही पहली कंटेस्टेंट बनने का मौका मिला, लेकिन ये कैप्टेंसी उन्हें काफी भारी पड़ी। एक्ट्रेस ने जैसे ही अंकिता की ड्यूटी चेंज की दोनों के बीच काफी झगड़ा हुआ और अर्चना ने जब उनके माथे पर बेकार लिखा तो निमृत फफक-फफक कर रोने लगीं। इतना ही नहीं जब गौतम विज उनके पास बर्तन धोने की दिक्कत शेयर करते हुए नजर आए, तो निमृत काफी गुस्सा हो गईं और उन्होंने कहा सुबह से मैं बैठी नहीं हूं। इतना ही नहीं बिग बॉस ने शालीन भनोट से लेकर अन्य सदस्यों तक से सितारों जैसे आमिर खान, ऋतिक रोशन, सोनू निगम की आवाज में प्रैंक कॉल करवाकर कंटेस्टेंट से काफी टास्क भी करवाए।

    View this post on Instagram

    A post shared by ColorsTV (@colorstv)

    अब कैप्टन को देना होगा कड़ा इम्तिहान

    इस बार सीजन में काफी कुछ बदला नजर आ रहा है, इसलिए घर के कैप्टन को लेकर भी बिग बॉस ने काफी कुछ बदल दिया है। बिग बॉस में इस बार कैप्टन पर सबसे ज्यादा खतरे की तलवार लटक रही है। बिग बॉस ने निमृत कौर कन्फेशन रूम में बुलाकर ये क्लियर किया कि अगर इस बार कैप्टन की कोई चीज बिग बॉस को अच्छी नहीं लगी या उन्हें लगा कि यह कंटेस्टेंट कैप्टन बनने लायक नहीं लगा या कोई भी किसी भी नियम का उल्लंघन करते दिखा तो कैप्टन को 1 दिन हो या एक हफ्ते उसके पद से हटा दिया जाएगा और उसी वक्त तुरंत नए कैप्टन के चुनाव होंगे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 16: घर में आते ही ऑडियंस के फेवरेट कंटेस्टेंट बने 'अब्दु राजिक', इस बात के लिए हो रही है वाहवाही

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 16: बिग बास में सिलबट्टे पर चटनी बनाएंगी अर्चना गौतम, सलमान खान को बनाया मेरठ की रेवड़ी-गजक का मुरीद