Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 17: बिग बॉस के नॉमिनेशन में बड़ा उलटफेर, बेघर होने के लिए निशाने पर आए ये 5 मजबूत कंटेस्टेंट्स

    By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Wed, 15 Nov 2023 02:06 PM (IST)

    सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाने वाले शो बिग बॉस 17 में इस बार की नॉमिनेशन प्रक्रिया काफी दिलचस्प होने वाली है। बिग बॉस घरवालों को एक दूसरे को नॉमिनेट ...और पढ़ें

    File Photo of Contestants and Salman Khan from Bigg Boss 17
    File Photo of Contestants and Salman Khan from Bigg Boss 17

    HighLights

    1. 'बिग बॉस' हाउस में हुआ इस हफ्ते का नॉमिनेशन टास्क
    2. 5 कंटेस्टेंट्स किए गए नॉमिनेट
    3. अनुराग डोभाल पूरे सीजन के लिए हुए हैं नॉमिनेट

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Bigg Boss 17 Nomination: फेमस शो 'बिग बॉस 17' में इन दिनों काफी घमासान मचते देखने को मिल रहा है। लोगों का इंटरेस्ट बना रहे, इसके लिए मेकर्स नए-नए पैंतरे अपना रहे हैं। बिग बॉस ने बड़ा गेम खेलते हुए सभी घर वालों के मकान को बदल दिया है, जिससे विक्की और अंकित के बीच की दूरियां और बढ़ गईं। इसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा भी हो गया, जिसका असर कहीं न कहीं नॉमिनेशन में पड़ा।

    नॉमिनेशन में ट्विस्ट

    बिग बॉस 17 में नॉमिनेशन टास्क हुआ, जिसमें बड़ा वाला पेड़ देखने को मिला। शो का नया प्रोमो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस हफ्ते का नॉमिनेशन कुछ अलग अंदाज में किया गया। बीते दिनों दिवाली थी, इसलिए शो का नॉमिनेशन भी दीयों के ट्विस्ट के साथ किया गया। जारी किए गए प्रोमो में बिग बॉस घरवालों से कहते हैं कि जितने ज्यादा दीये बुझेंगे वह उतना ही नॉमिनेशंस के अंधेरे में खोता जाएगा।

    अंकिता पर फूटा गुस्सा

    प्रोमो में दिखाया गया है कि ईशा मालवीय और मुनव्वर फारूकी ने अंकिता लोखंडे को नॉमिनेट किया है। मुनव्वर ने अंकिता को नॉमिनेशन में डालने का कारण दिल से दोस्ती न निभाने का दिया। वहीं, जब अंकिता की बारी आई, तो उन्होंने ऐश्वर्या को नॉमिनेट करना चाहा। 'पवित्र रिश्ता' एक्ट्रेस ने कहा कि ऐश्वर्या से उनकी कभी नहीं बनी और न कभी बन सकती है।

    View this post on Instagram

    A post shared by ColorsTV (@colorstv)

    यह कंटेस्टेंट्स भी हुए नॉमिनेट

    अंकिता के अलावा शो के चार और कंटेस्टेंट्स नॉमिनेशन के घेरे में हैं। अनुराग डोभाल को पहले ही बिग बॉस ने सजा के तौर पर पूरे सीजन के लिए नॉमिनेट कर दिया। इसके अलावा सनी आर्या, अभिषेक कुमार और खानजादी भी इस हफ्ते के लिए नॉमिनेट किए गए हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17 King: सभी को पीछे छोड़ यह कंटेस्टेट बना बिग बॉस हाउस का किंग, ट्रॉफी जीतने की भी पूरी उम्मीद