Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 17: टिकट टू फिनाले ने उतारे मुखौटे, मुनव्वर-अंकिता के बाद अब इन दो बेस्ट फ्रेंड्स ने उछाला कीचड़

    Updated: Thu, 18 Jan 2024 02:05 PM (IST)

    Bigg Boss 17 बिग बॉस सीजन 17 अब एक ऐसे मोड़ पर है जहां हर कंटेस्टेंट की निगाहें सिर्फ ट्रॉफी पर हैं। टिकट टू फिनाले जीतने के लिए घर में रहकर दोस्ती की ...और पढ़ें

    बिग बॉस 17-टिकट टू फिनाले में तुड़वाई इन कंटेस्टेंट की दोस्ती/ फोटो- Instagram
    बिग बॉस 17-टिकट टू फिनाले में तुड़वाई इन कंटेस्टेंट की दोस्ती/ फोटो- Instagram

    HighLights

    1. टिकट टू फिनाले ने तुड़वा दी कंटेस्टेंट की दोस्ती
    2. अंकिता-मुनव्वर के बाद इन दोनों ने किया एक-दूसरे पर वार
    3. सलमान के शो के ग्रैंड फिनाले में बस बचे हैं 10 दिन

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस सीजन 17 का ग्रैंड फिनाले जैसे-जैसे करीब आ रहा है, दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ती ही जा रही है। सलमान खान का विवादित शो अपने ग्रैंड फिनाले से बस 10 दिन दूर है, ऐसे में सभी कंटेस्टेंट टॉप 5 फाइनलिस्ट बनने के लिए खूब जोर लगा रहे हैं।

    पिछले सीजन देखकर आए कंटेस्टेंट्स, जो शुरुआत से ही सीधेपन का मुखौटा पहने हुए थे, अब फिनाले की होड़ ने उनके असली व्यक्तित्व को दर्शकों के सामने लाकर रख दिया है और सभी कंटेस्टेंट के असली चेहरे दर्शकों के सामने आ चुके हैं।

    हाल ही में 'टिकट टू फिनाले' टास्क में अंकिता लोखंडे और मुनव्वर फारुकी के बीच में जमकर झगड़ा हुआ था और दोनों की दोस्ती टूट गयी थी। इन दोनों के बाद अब हाल ही में घर में मौजूद दो बेस्ट फ्रेंड्स ने एक-दूसरे को ऐसी बातें कही, जो काफी खराब थी।

    अंकिता-मुनव्वर के बाद इनकी दोस्ती में आई दरार

    हाल ही में बिग बॉस ने घर में टिकट टू फिनाले टास्क किया। इस टास्क में सभी कंटेस्टेंट को दो टीमों में बांटा गया। जहां टीम A में अंकिता- विक्की, ईशा और आयशा थे, तो वहीं टीम बी में मुनव्वर-अभिषेक, मनारा और अरुण थे। इस फिनाले टास्क में टीम B विनर रही।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17: विनर बनने की चाह में दोस्ती भूले मुनव्वर और अंकिता, फिनाले से पहले खत्म हुआ दोनों का रिश्ता?

    हालांकि, टिकट टू फिनाले टास्क कंटेस्टेंट की दोस्ती में दरार ले आया। अंकिता और मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui)के बाद ईशा मालवीय और मनारा चोपड़ा के बीच जमकर झगड़ा हुआ, जिसमें उड़ारिया एक्ट्रेस अपने ही स्टेटमेंट से पलटती दिखाई दीं और उन्होंने 'जिद' एक्ट्रेस को लेकर कई गंदी बातें कह दी।

    View this post on Instagram

    A post shared by ColorsTV (@colorstv)

    ईशा-मनारा की टिकट टू फिनाले को लेकर टूटी दोस्ती

    बिग बॉस 17 के मेकर्स ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया। जो आज के एपिसोड का प्रोमो है। इस वीडियो में ईशा मालवीय गुस्से में मनारा चोपड़ा पर भड़कती हुईं उन्हें कहती हैं, "तू मुनव्वर के साथ रहकर टू टाइमिंग हो गयी है, मुझे पागल मत बोल, खींचकर वरना एक रैपट पड़ेगा, फालतू बात नहीं करना।

    मेरे को जो बोलना है वो मैं बोलूंगी, तो इधर से निकल। पैर दबा-दबा कर गुलामी करके फिनाले में पहुंची है तू, नकली औरत"। हालांकि, ईशा के इस वार पर मनारा चोपड़ा ने बड़ी ही शांति से काम लिया और उन्हें फ्लाइन किस दी।

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17: 'एक लड़के की गोद में बैठकर..', विक्की ने मनारा को किया शर्मिंदा, भड़कीं पूजा भट्ट ने लगाई क्लास