Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 17 में हुआ टीवी वर्सेस ओटीटी का खेल, अंकिता- ऐश्वर्या पर भारी पड़े यूट्यूबर्स अनुराग और तहलका

    By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
    Updated: Tue, 07 Nov 2023 11:21 PM (IST)

    Bigg Boss 17 बिग बॉस 17 अपने शो में नए- नए ट्विस्ट लाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। अब बिग बॉस ने खाने के लिए घरवालों को आपस में भिड़ा दिया। इस बार शो म ...और पढ़ें

    बिग बॉस 17 में हुआ टीवी वर्सेस ओटीटी का खेल, (Instagram Images)
    बिग बॉस 17 में हुआ टीवी वर्सेस ओटीटी का खेल, (Instagram Images)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) अपने कंटेस्टेंट्स को चैन और सुकून हराम करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने अब तक कई बार घरवालों की नाक में दम किया है। वहीं, अब नया टास्क लेकर आ गए हैं, जहां कंटेस्टेंट्स आपस में भिड़ पड़े हैं।

    बिग बॉस 17 के घर में नया रायता खाने को लेकर शुरू हुआ। कंटेस्टेंट्स को अपने वीकली राशन के लिए एक- दूसरे से मुकाबला करना था।

    राशन के लिए हुआ सारा खेल

    बिग बॉस 17 का नया प्रोमो सामने आया है। जिसमें बिग बॉस कंटेस्टेंट्स को बताया कि इस बार दम, दिमाग और दिल घर को अपना राशन पाने के लिए मुकाबला करना होगा, लेकिन टीवी वर्सेस ओटीटी स्टाइल में।

    टीवी वर्सेस ओटीटी

    बिग बॉस में हुए इस टास्क में यूट्यूबर्स ने ओटीटी को रिप्रेजेंट किया। वहीं, टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे, ऐश्वर्या शर्मा और ईशा मालवीय ने टीवी को रिप्रेजेंट किया। टास्क में इन्हें खुद की खूबियां और सामने वाले की कमियां गिनानी थी, जो बेहद दिलचस्प रहा।

    अंकिता वर्सेस तहलका

    बिग बॉस 17 के प्रोमो में सबसे पहले अंकिता लोखंडे और तहलका भाई का मुकाबला हुआ। अंकिता ने कहा कि वो बेहद स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट हैं। इस वजह से बाकी कंटेस्टेंट्स को उनसे दिक्कत भी होती है। वहीं, जवाब देते हुए तहलका ने कहा कि अंकिता बिल्कुल भी स्ट्रॉन्ग नहीं है। शो में वो बस अपने पति के पीछे- पीछे परछाई बनकर घूमती रहती हैं और कहती हैं कि वो यहां रिश्ते बनाने आई हैं, जो उनसे हो नहीं रहा।

    खबरें और भी

    ईशा वर्सेस अनुराग

    इस फेस ऑफ में आगे ईशा मालवीय और अनुराग डोभाल आए। ईशा ने कहा कि उन्होंने शो कई गलतियां की हैं, लेकिन उसे एक्सेप्ट करके वो आगे भी बढ़ी हैं और बेहद स्ट्रॉन्ग है शो में। एक्स और प्रेजेंट को लेकर एक कलंक लगा है, लेकिन अपने दम पर यहां आई हूं। जवाब देते हुए अनुराग ने कहा कि वो बस लड़कों को यूज कर रही हैं। शो के पहले दो हफ्ते में उन्हें अभिषेक की जरूरत पड़ी। बाद में सामर्थ का इस्तेमाल किया। अब आगे कोई तीसरा लड़का भी आ जाएगा।

    View this post on Instagram

    A post shared by ColorsTV (@colorstv)

    ऐश्वर्या वर्सेस अचानक भयानक

    टास्क के अंत में ऐश्वर्या और अचानक भयानक (अरुण मशेट्टी) आए। ऐश्वर्या ने कहा कि वो बहुत चप्पल घिसकर यहां आई हैं, वो बिना बात का बतंगड़ नहीं बनाती और हर रिश्ते को निभाती हैं। अचानक भयानक ने पलटवार करते हुए कहा कि वो शो में पापा की परी बनकर आगे बढ़ रही है। शो में कई बार बात का बतंगड़ ही तो बनाती आई हैं और रिश्ते निभाने वाली बात पर कहा कि यहां क्या वो घर-परिवार खेलने आई हैं?