विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss 17: अंकिता ने गुस्से में विक्की को बताया 'कीड़ा', अचानक कही ऐसी बात सुनकर लगेगा 440 वॉल्ट का झटका

By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
Published: Wed, 01 Nov 2023 01:03 PM (IST)

Bigg Boss 17 बिग बॉस सीजन 17 में कपल के तौर पर एंट्री लेने वाले विक्की जैन और अंकिता लोखंडे ...और पढ़ें

बिग बॉस 17 अंकिता लोखंडे ने विक्की को बताया कीड़ा - फोटो / Instagram
बिग बॉस 17 अंकिता लोखंडे ने विक्की को बताया कीड़ा - फोटो / Instagram

HighLights

  1. विक्की जैन पर फूटा अंकिता का गुस्सा
  2. मुनव्वर के सामने पति को कहा 'कीड़ा'
  3. बातों-बातों में अंकिता के मुंह से निकली ऐसी बात

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस सीजन 17 में इस बार टीवी के दो फेमस कपल आए हैं। ऐश्वर्या शर्मा-नील भट्ट और अंकिता लोखंडे-विक्की जैन दोनों ही टीवी के पॉपुलर कपल्स की लिस्ट में शुमार हैं। बिग बॉस 17 में एक तरफ जहां नील भट्ट अपनी पत्नी ऐश्वर्या को उनकी किसी भी कंटेस्टेंट के साथ हुई लड़ाई में अपना भरपूर सपोर्ट देते दिखाई दिए।

वहीं अंकिता लोखंडे को घर के मास्टरमाइंड बन चुके विक्की जैन (Vicky Jain) के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के लिए भी मिन्नत करनी पड़ रही है। अब हाल ही में अंकिता लोखंडे ने पति विक्की को 'कीड़ा' बताते हुए ऐसी बात कह दी है, जिसे सुनकर आपको भी झटका लग सकता है।

अंकिता ने बीते एपिसोड में विक्की को बताया चिपकने वाला कीड़ा

अंकिता लोखंडे इस सीजन की सबसे मजबूत कंटेस्टेंट मानी जा रही हैं। हालांकि, विक्की जैन के आगे उनका गेम फीका पड़ रहा है। अब हाल ही में एक एपिसोड के दौरान उन्होंने विक्की को देखकर मुनव्वर फारुकी के सामने अपने दिल की भड़ास निकाली। गार्डन एरिया में घूम घूमकर बातचीत करते हुए अंकिता लोखंडे ने विक्की की तरफ देखकर कहा,

"विक्की कीड़ा है कीड़ा, ऐसा होता है न कि कभी जू पड़ जाती हैं, जो इतना दर्द देती हैं कि ऐसा होता है मेरे को कभी-कभी कि निकालकर बस उसे फेंक दूं"।

आपको बता दें कि अंकिता जब भी कुछ कहती हैं विक्की तुरंत ही उनकी बात को काट देते हैं।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17: खुल्लम-खुल्ला इश्क फरमाते दिखे खानजादी और अभिषेक, ईशा मालवीय का जलन के मारे हुआ ऐसा हाल

अंकिता लोखंडे को विक्की जैन की इस आदत से होती है चिढ़

अंकिता लोखंडे ने मुनव्वर फारुकी संग अपनी बातचीत आगे बढ़ाते हुए कहा, "अगर विक्की और मेरा कभी झगड़ा हो जाए तो मैं उस समय पर उसकी आवाज बर्दाश्त नहीं कर सकती हैं। विक्की मुझे इतना ज्यादा उस समय पर समझाने लगता है कि मेरा मन करता है कि बस बोल दूं कि यार ज्ञान देना बंद कर दे"।

आपको बता दें कि जब भी अंकिता बिग बॉस 17 में उदास बैठी होती हैं, तो विक्की उन्हें मनाने की जगह सुनाना शुरू कर देते हैं। विक्की बिग बॉस में अंकिता लोखंडे को छोड़कर अन्य सदस्यों के साथ ज्यादा बातचीत करते हुए नजर आए।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17: अंकिता लोखंडे और विक्की जैन शादी के बाद नहीं रहते साथ, 'बिग बॉस 17' के बाहर ऐसा है उनका रिश्ता