यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bigg Boss 17: काम को लेकर पहले ही दिन आपस में भिड़े घरवाले, अंकिता लोखंडे और मुनव्वर फारूकी का हाल हुआ बुरा
बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) शुरू हो चुका है। इसके साथ ही सेलेब्स अब बिग बॉस के घर में कैद हो गए है। जहां बिना उनकी बात बने गुजारा मुश्किल है। इस बीच शो ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) का आगाज हो चुका है। इसके साथ ही टीवी के सबसे विवादित शो ने एक बार फिर वापसी कर ली है। रविवार को सलमान खान ने बिग बॉस 17 के सभी कंटेस्टेंट्स के चेहरे से पर्दा उठा दिया। इनमें एंटरटेनमेंट समेत कई अलग- अलग फील्ड के चर्चित सेलेब्स शो का हिस्सा बने हैं, जो पहले ही दिन आपस में भिड़ गए हैं।
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17: मुनव्वर फारूकी ने आते ही फोड़े बम, मेकर्स की खोली पोल, बताया दो बार शो से किया गया रिप्लेस
पहले दिन भिड़े घरवाले
बिग बॉस 17 का नया प्रोमो सामने आया है। वीडियो में सभी घरवालें लिविंग एरिया में बैठे हुए दिख रहे हैं। वहीं, कुछ कंटेस्टेंट सभी को घर का अलग- अलग काम बांट रहे हैं। जिसे लेकर घरवाले सहमत नहीं होते हैं। पहले ही दिन आपस में भिड़ जाते हैं। काम के इस बटवारे में सबसे ज्यादा परेशान मुनव्वर फारूकी और अंकिता लोखंडे नजर आईं। यहां देखें वीडियो....
View this post on Instagram
दिल और दम पर भारी दिमाग
बिग बॉस 17 के घर को तीन हिस्सों में बांट दिया गया है। सलमान खान ने शो शुरू से पहले ही बता दिया था कि इस बार बिग बॉस घर में दिल, दिमाग और गम का गेम होगा। शो शुरू हो चुका है और इसके साथ ही इस थीम का राज भी खुल गया है। बिग बॉस ने घर को दिल, दिमाग और दम के तीन हिस्सों में बांट दिया है। इसके साथ ही सभी घरवालों को इन अलग- अलग हिस्से में डाल दिया है। इस बीच ट्विस्ट ये है कि दिल और दम पर दिमाग भारी पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17: कौन हैं 'बिग बॉस 17' की मन्नारा चोपड़ा, एक Kiss से मच गया था बवाल, जानिए उनके बारे में सबकुछ
बिग बॉस 17 की कंटेस्टेंट लिस्ट
बिग बॉस 17 में शामिल होने वाले कंटेस्टेंट्स की बात करें तो इस लिस्ट में मुनव्वर फारूकी, अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, ऐश्वर्या शर्मा, नील भट्ट और ईशा मालवीय, अभिषेक कुमार, सना रईस खान, मन्नारा चोपड़ा, सोनिया बंसल, अनुराग डोभाल (यूके07 राइडर), जिगना वोरा, फिरोजा खान (खानजादी),सनी आर्या (तहलका प्रैंक), रिंकी धवन, अरुण श्रीकांत मशेट्टी (अचानक भयानक) और नाविद सोले शामिल हैं।