Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 17: अंकिता लोखंडे ने अभिषेक और ईशा के सामने की सुशांत सिंह राजपूत तारीफ, पुराने दिनों को किया याद

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Wed, 06 Dec 2023 10:34 AM (GMT+05:30)

    Bigg Boss 17 अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) जब से बिग बॉस के घर में आई हैं उन्हें कई बार अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड सुशांत सिंह राजपूत को याद किया है । कभ ...और पढ़ें

    अंकिता लोखंडे और सुशांत सिंह राजपूत (Photo X)
    अंकिता लोखंडे और सुशांत सिंह राजपूत (Photo X)

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।  Bigg Boss 17 Ankita Lokhande: बिग बॉस हाउस में  टीवी की फेमस एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे अपने पति विक्की जैन के साथ नजर आ रही हैं। शो में दोनों के प्यार से ज्यादा अक्सर लड़ाई देखने को मिल रही है।

    तो वहीं, दूसरी तरफ अंकिता जब से घर में आई हैं, उन्हें कई बार अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड सुशांत सिंह राजपूत को याद किया है। कभी मुनव्वर से उनकी बातें करती नजर आई तो कभी ईशा से कई बार उसका जिक्र किया। अब एक बार अंकिता ने सुशांत सिंह राजपूत को याद किया।

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17: शादी को इंवेस्टमेंट बताने पर टूटा अंकिता लोखंडे का दिल, सलमान के शो में हुआ पति-पत्नी का भयंकर झगड़ा

    फिर आई अंकिता को सुशांत की याद

    दरअसल, गार्डन एरिया में अंकिता, अभिषेक और ईशा तीनों बैठे होते हैं और तभी अभिषेक कहते है बॉलीवुड का रास्ता बता देना। मैं पहुंच जाऊंगा तो अंकिता कहती है तू पहुंच जाएगा। बस अपने ऊपर विश्वास रखो और हार्ड वर्क करो। इसके बाद अंकिता सुशांत के हार्ड वर्क को याद करती है और बोलती है, एक टाइम था जब किसी को करना था, मुझे विश्वास था वो कर लेगा, मुझे हमेशा लगता था, उसको कितने भी लोग आकर बोलते थे या मजाक उड़ाते थे, लेकिन मैं उसको बोलती थी तू करेगा। जब फर्स्ट मोमेंट था काई पो चे की रिलीज तब बहुत अलग मोमेंट था। बहुत अच्छा मोमेंट था। वह बहुत हार्ड वर्किंग था।

    सुशांत के साथ अंकिता धोनी के घर पहुंची थी

    यह भी पढे़ं- Bigg Boss 17: शादी को इंवेस्टमेंट बताने पर टूटा अंकिता लोखंडे का दिल, सलमान के शो में हुआ पति-पत्नी का भयंकर झगड़ा

    इस बातचीत में अंकिता ने बताया की एम,एस धोनी की शूटिंग के दौरान वर रांची भी गई थी। सुशांत के साथ धोनी के घर भी गई थी। अंकिता ने बिग बॉस के घर में बताया- 'वह अपनी सारी चीजें लिखता था, जो उसने लिखा वो उसने पूरा भी किया। जब वो गया था ना, तभी उसकी डायरी मेरे पास थी। जब आप कहीं से नहीं आते हो और वह कर लेते हो तो वो बहुत बड़ी चीज होती है।

    खबरें और भी