Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss की पार्टी में पति को छोड़ Ankita Lokhande इस मेल कंटेस्टेंट के साथ हुईं कोजी, किया ऐसा डांस हो गईं ट्रोल

    Updated: Wed, 31 Jan 2024 12:36 PM (IST)

    बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) की सेलिब्रेशन पार्टी से अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) के कई फोटो और वीडियो वायरल हो रहे हैं। इनमें से एक वीडियो में एक्ट्र ...और पढ़ें

    अंकिता लोखंडे इस मेल कंटेस्टेंट के साथ हुईं कोजी, (X Image)
    अंकिता लोखंडे इस मेल कंटेस्टेंट के साथ हुईं कोजी, (X Image)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस 17 खत्म होने के बाद सभी कंटेस्टेंट्स इन दिनों पार्टी करते हुए नजर आ रहे हैं। शो में अक्सर उदास रहने और रोने वाली कंटेस्टेंट अंकिता लोखंडे सबसे ज्यादा एन्जॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस भले विनर न बन पाई हो, लेकिन बिग बॉस 17 से बाहर आने के बाद उन्होंने अपने घर पर पार्टी रखी। जहां शो के कई दूसरे कंटेस्टेंट्स भी शामिल हुए।

    बिग बॉस सेलिब्रेशन की इस पार्टी से अंकिता लोखंडे के कई फोटो और वीडियो वायरल हो रहे हैं। इनमें से एक वीडियो में एक्ट्रेस बिग बॉस के एक मेल कंटेस्टेंट के साथ डांस करते हुए दिखीं, लेकिन इस दौरान कुछ ऐसी हरकत कर दी कि ट्रोल हो गईं।

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17: मुनव्वर फारुकी के KISS वाले बयान पर भड़कीं मनारा चोपड़ा, कहा- 'उसे सबके सामने मांफी मांगनी होगी'

    किसके साथ कोजी हुईं अंकिता लोखंडे ?

    अंकिता लोखंडे की पार्टी में बिग बॉस 17 के कंटेस्टेंट नाविद सुले भी पहुंचे। जिनके साथ एक्ट्रेस का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अंकिता, नाविद के साथ डांस कर रही हैं और बेहद कोजी हो रही हैं। एक्ट्रेस कभी उनके करीब जाती, तो कभी उन्हें गले लगाती। वहीं, नाविद ने अंकिता को किस किया।

    View this post on Instagram

    A post shared by Varinder Chawla (@varindertchawla)

    ट्रोल हुईं अंकिता लोखंडे

    अंकिता और नाविद ने ऐसा डांस पार्टी में शायद मस्ती में किया हो, लेकिन सोशल मीडिया पर लोगों को ये पसंद नहीं आया और एक्ट्रेस ट्रोल हो गई। कुछ तो विक्की जैन का पक्ष लेते हुए भी नजर आए। वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने कहा, "विक्की को तो इतना सुनाती थी, जबकि वो लड़कियों से चिपकता भी नहीं था, ये तो चिपकी जा रही है।"

    यह भी पढ़ें- Salman Khan के नाम पर कास्टिंग का फर्जीवाड़ा, एक्टर के प्रोडक्शन हाउस ने जारी किया बयान, लीगल एक्शन की चेतावनी

    खबरें और भी

    लोगों ने लिया विक्की का पक्ष

    एक अन्य यूजर ने कहा, "परिवार की इज्जत रखने को कहा था सासू मां ने, उतारने को नहीं।" विक्की की बात करते हुए एक यूजर ने कहा, "विक्की को लग रहा होगा कि तू करें तो रासलीला, हम करें तो कैरेक्टर ढीला, वुमनाइजर, जलनखोर।"