Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 17: नहीं देखा होगा इतना भयंकर झगड़ा, विक्की ने एश्वर्या को कहा- 'चुड़ैल', अंकिता पर नील ने खोया आपा

    By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
    Updated: Mon, 06 Nov 2023 02:09 PM (IST)

    Bigg Boss 17 बिग बॉस 17 में कंटेस्टेंट्स के बीच अनबन आम है। कई बार सेलेब्स घर में हाथा-पाई करने से भी बाज नहीं आते हैं लेकिन इस बार बिग बॉस के घर में ...और पढ़ें

    विक्की ने एश्वर्या को कहा- 'चुड़ैल', (Instagram Image)
    विक्की ने एश्वर्या को कहा- 'चुड़ैल', (Instagram Image)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस 17 के घर में अक्सर लड़ाई झगड़े देखने को मिलते है। हर नए सीजन के साथ शो में कुछ लड़ाकू कंटेस्टेंट्स शामिल होते हैं, लेकिन इस बार तो सेलेब्स ने हद ही पार कर दी। बिग बॉस के घर में अब तक का सबसे भयंकर झगड़ा हुआ।

    टीवी की बहुएं अंकिता लोखंडे- ऐश्वर्या शर्मा और उनके पति विक्की जैन- नील भट्ट आपस में भिड़ गए। यूं तो ये चारों अक्सर लड़ते-झगड़ते नजर आते हैं, लेकिन इस बार तो टीवी की बहुओं ने मर्यादा ही पार कर दी।

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 16: 'मैं बीवी के कहने पर चलने वालों में से नहीं हूं', आखिर विक्की ने अंकिता को लेकर क्यों कही ये बात?

    क्यों शुरू हुआ झगड़ा ?

    बिग बॉस ने अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो शेयर किया है। वीडियो में विक्की जैन, अंकिता लोखंडे, ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट बेडरुम एरिया में बैठे हुए हैं। इस बीच विक्की, ऐश्वर्या से पूछते हैं कि मुझे क्यों नॉमिनेट किया। जवाब में ऐश्वर्या कहती हैं- अपना देखो। पास में बैठी अंकिता भी उखड़ जाती हैं। एक्ट्रेस कहती हैं मैं तो ऐश्वर्या के साथ अच्छी थी ना, फिर मुझसे क्यों झूठा दिखावा किया।

    अंकिता पर बिफर पड़े नील

    नील जवाब देते हुए कहते हैं, तुझे बोल चुका हूं, तुझे समझ में नहीं आता। इस पर अंकिता कहती हैं- तुझे समझ आ रही हैं। इतना सुनते ही नील भट्ट अपना आपा खो बैठते हैं और जैकेट उतारकर चिल्लाते हुए अंकिता की ओर बढ़ने लगते हैं, उन्हें रोकने के लिए ऐश्वर्या बीच में आती है।

    खबरें और भी

    नील ने ऐश्वर्या को कहा 'चुड़ैल'

    देखते ही देखते इन चारों की लड़ाई हाथ से निकलने लगती है। इस बीच विक्की, ऐश्वर्या को चुड़ैल कह देते हैं। ये सुनते ही नील और भड़के जाते हैं। वहीं, अंकिता भी ऐश्वर्या को पागल कहने लगती है। इसके बाद चारों एक-दूसरे को खूब उल्टा-सीधा बोलते हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by ColorsTV (@colorstv)

    क्यों भड़कीं अंकिता ?

    दरअसल, इस झगड़े के पीछे की वजह ये है कि घर में अक्सर ऐश्वर्या और नील का विक्की से पंगा होता रहा है, लेकिन दोनों ने अंकिता से हमेशा बनाकर रखी है। इस बीच अंकिता के पीठ पीछे नील भट्ट उनके खिलाफ प्लानिंग करते रहे। जब ये बात अंकिता को पता चली तो वो भड़क गईं।

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17: अंकिता और विक्की ने की कॉफी की चोरी, Munawar Faruqui ने सबके सामने कर दी दोनों की बेइज्जती