यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bigg Boss 17 में शुरू हुई Ticket To Finale की रेस, मुनव्वर, मनारा या अंकिता.., जानें कौन बनेगा पहला फाइनलिस्ट?
Bigg Boss 17 Ticket To Finale सलमान खान (Salman Khan) का विवादित रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 17 अब अपने आखिरी पड़ाव में पहुंच चुका है। हाल ही में वीकेंड ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस 17 में फिनाले की घंटी बज चुकी है। कंटेस्टेंट्स भी समझ गए हैं कि अब उनके पास आगे बढ़ने का आखिरी मौका है। इस बीच बिग बॉस 17 में टिकट टू फिनाले की घोषणा कर दी गई है।
बिग बॉस 17 से इस बार समर्थ जुरेल का सफर खत्म हो गया। उन्होंने दर्शकों को खूब एंटरटेन तो किया, लेकिन उनका समय शो में अब पूरा हो गया।
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17 Elimination: डबल एविक्शन के लिए बिग बॉस ने बिछाया जाल, इन 2 कंटेस्टेंट्स के अलविदा लेने का आया समय?
घर में हुआ घमासान
बिग बॉस 17 के ग्रैंड फिनाले की चर्चा के बीच मेकर्स ने कंटेस्टेंट्स के सिर पर नया बम फोड़ा। उन्होंने घर में टॉर्चर टास्क का एलान किया। इसके साथ ही घर में एक नई जंग छिड़ गई। जहां, कंटेस्टेंट्स के बीच खूब घमासान भी हुआ।
कंटेस्टेंट का बढ़ा लालच
टॉर्चर टास्क से पहले बिग बॉस 17 में टिकट टू फिनाले के एलान ने खिलाड़ियों का लालच बढ़ा दिया। हालिया वीकेंड का वार एपिसोड में करण जौहर ने कंटेस्टेंट्स को बताया कि घर में जल्द टिकट टू फिनाले टास्क करवाया जाएगा। जिसे कोई कंटेस्टेंट जीतेगा और सीधा फिनाले में पहुंच जाएगा।

फैंस की बेकरारी
बिग बॉस 17 में टिकट टू फिनाले की घोषणा के बाद फैंस के बीच बेसब्री बनी हुई है कि आखिर कौन- सा खिलाड़ी शो का पहला फाइनलिस्ट बनेगा। इस दौरान शो की एक कंटेस्टेंट को लेकर भविष्यवाणी की गई है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17: एलिमिनेशन के बाद समर्थ जुरेल ने शेयर किया पहला वीडियो, ईशा नहीं इस हसीना को बताया दिल के करीब
कौन जीतेगा टिकट टू फिनाले ?
बिग बॉस 17 से जुड़ी ताजा खबर शेयर करने वाले फैन पेज बिग बॉस तक ने जानकारी दी है इस बार मनारा चोपड़ा की चांदी होने वाली है। पेज ने कहा कि बिग बॉस, मनारा के फेवर में कोई टास्क करवा सकते हैं, जो टिकट टू फिनाले के लिए होगा। इसके साथ ही मनारा, बिग बॉस सीजन 17 की पहली फाइनलिस्ट और आखिरी कैप्टन बन जाएंगी। हालांकि, मेकर्स की तरफ से अभी आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना होगा।
