Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 17: सलमान के शो में पहुंची अरुण माशेट्टी की पत्नी, बेटी और घरवालों के सामने किया सिजलिंग रोमांटिक डांस

    Updated: Tue, 09 Jan 2024 05:02 PM (IST)

    Bigg Boss 17 कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस 17 धीरे-धीरे ग्रैंड फिनाले की ओर पहुंच रहा है। इस बीच इस हफ्ते फैमिली वीक शुरू होगा जिसमें विक्की जैन से ...और पढ़ें

    अरुण माशेट्टी (फाइल फोटटो). फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया
    अरुण माशेट्टी (फाइल फोटटो). फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया

    HighLights

    1. 'बिग बॉस 17' में शुरू होगा फैमिली वीक
    2. विक्की जैन की मां करेंगी एंट्री
    3. अरुण माशेट्टी की पत्नी और बेटी भी करेंगी शिरकत

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Bigg Boss 17: 'बिग बॉस 17' का अपकिंग एपिसोड काफी मजेदार होने वाला है। कंटेस्टेंट्स के घरवाले शो में एंट्री लेंगे। उनके आने से घर का माहौल तो बदलेगा ही, साथ ही व्यूअर्स को कई इंटरेस्टिंग बातें देखने और सुनने को मिल सकती हैं। अपकमिंग एपिसोड में विक्की जैन और अंकिता लोखंडे की मां की एंट्री देखने को मिलेगी। इसके अलावा बाकी घरवालों में अरुण माशेट्टी की पत्नी और बेटी आएंगी।

    'बिग बॉस 17' में फैमिली वीक

    बिग बॉस 17 में विक्की जैन और अंकिता लोखंडे की मां की एंट्री देखने को मिलेगी। इसके साथ ही सास-बहू में तू तू-मैं मैं भी होते देखने को मिलने वाली है। यानी घर में एक बार फिर झगड़ा होते देखने को मिलेगा है। इन सबके बीच व्यूअर्स को प्यार और सुकून के कुछ पल भी देखने को मिलेंगे। महीनों से बिग बॉस के घर में लॉक अरुण माशेट्टी अपनी पत्नी को सामने देख खुशी से फूले नहीं समाएंगे। 

    पत्नी के साथ रोमांटिक हुए अरुण माशेट्टी

    बिग बॉस की पल-पल की अपडेट देने वाले फैन पेज ने लाइव फीड से फोटो शेयर की है। इस फोटो में अरुण की बेटी मुनव्वर और बाकी घरवालों के साथ खेलती नजर आ रही हैं। वहीं, मॉर्निंग डांस के दौरान अरुण अपनी वाइफ के साथ रोमांटिक डांस करते देखे जा सकते हैं। अपकमिंग एपिसोड में फैंस को घर में लड़ाई झगड़े के साथ ही रोमांस का तड़का लगते भी देखने को मिलेगा।

    View this post on Instagram

    A post shared by Bigg Boss 17 Khabri (@biggboss17.tazakhabar2)

    इस दिन से शुरू होगा फैमिली वीक

    इन सबके अलावा मनारा चोपड़ा की बहन मिताली हांडा भी सलमान के शो में एंट्री लेंगी। बता दें कि फैमिली वीक आज रात मंगलवार से शुरू होगा। कुछ कंटेस्टेंट्स के घरवाले आज, तो कुछ के बुधवार को एंट्री लेंगे। 

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17: सलमान खान और तब्बू ने फाइनली रिवील किया शादी का प्लान, 'भाईजान' बोले- 'हम लोग व्हीलचेयर पर...'

    खबरें और भी