यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bigg Boss 17: बिग बॉस में किस कंटेस्टेंट को सपोर्ट कर रहे हैं Asim Riaz? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई
Bigg Boss 17 बिग बॉस के कई एक्स कंटेस्टेंट अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट को सपोर्ट करते हुए नजर आते हैं। ऐसे में काफी समय से यह खबरें भी आ रही थी कि बिग बॉस ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 इन दिनों लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। धीरे-धीरे शो अपने फिनाले की तरफ बढ़ रहा है। फिनाले से पहले शो में कई ट्विस्ट और टर्न्स देखने को मिल रहे हैं। कंटेस्टेंट इसमें जगह बनाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। इस शो में कई ऐसे कंटेस्टेंट हैं, जिन्हें बाहर के सेलेब्स से भी सपोर्ट मिल रहा है।
कुछ समय पहले ऐसी खबरें आ रही थी कि बिग बॉस 13 के फर्स्ट रनर अप आसिम रियाज इस सीजन के कई कंटेस्टेंट को सपोर्ट कर रहे हैं। अब इस पर आसिम ने खुद ट्वीट कर सच्चाई सबको बताई है।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17: 'उसकी गोद में...', लड़ाई के बीच Ankita Lokhande ने मारा Mannara Chopra को ताना, कह दी ये बात
किसे सपोर्ट कर रहे हैं आसिम
आसिम रियाज बिग बॉस 13 के कंटेस्टेंट रह चुके हैं। कई बार ऐसा देखने को मिलता है कि बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट अपने-अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट को सपोर्ट करते हुए नजर आते हैं। पिछले काफी समय से ऐसी खबरें आ रही थी कि आसिम भी अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट को सपोर्ट कर रहे हैं, लेकिन अब उन्होंने खुद इसकी सच्चाई बताई है।
समर्थन को लेकर बोले आसिम
आसिम ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक ट्वीट किया है और लिखा, 'मैं बिग बॉस 17 के किसी भी व्यक्ति का समर्थन नहीं कर रहा हूं और न ही शो देख रहा हूं। समर्थन के बारे में झूठी अफवाहें फैलाना बंद करें और बेस्ट को जीतने दें'।
खबरें और भी

कब है बिग बॉस 17 का फिनाले
बिग बॉस 17 का ग्रैंड फिनाले आने वाली 28 जनवरी को होने वाला है। इसके साथ ही हफ्तों के सफर के बाद इस शो को अपना 17वां विजेता मिल जाएगा। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस बार बिग बॉस 17 जीतने वाले को प्राइज मनी के तौर पर ट्रॉफी के साथ 30 से 40 लाख के बीच का चेक दिया जा सकता है।