Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 17: मुनव्वर फारुकी का बड़ा राज दबाए बैठी हैं आयशा, फिनाले से पहले दी धमकी, कहा- 'चिथड़े उड़ाकर जाऊंगी'

    Updated: Wed, 10 Jan 2024 04:24 PM (IST)

    Bigg Boss 17 आयशा खान (Ayesha Khan) के लाए तूफान के बावजूद मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui) बिग बॉस 17 के घर में टिके रहने में कामयाब रहे। अब शो फिना ...और पढ़ें

    मुनव्वर फारुकी का बड़ा राज दबाए बैठी हैं आयशा, (X Image)
    मुनव्वर फारुकी का बड़ा राज दबाए बैठी हैं आयशा, (X Image)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मुनव्वर फारुकी बिग बॉस के मजबूत कंटेस्टेंट्स में गिने जाते हैं। शो की शुरुआत से उनका स्ट्रॉग गेम देखना को मिला है। हालांकि, आयशा खान की एंट्री ने उनके परे गेम की धज्जियां उड़ा दी। वहीं, अब उन्होंने कुछ ऐसा कह दिया है, जिसके बाद मुनव्वर फारुकी से विनर का ताज मिलने से पहले ही छिन सकता है।

    आयशा खान ने सबसे पहले मुनव्वर फारुकी का भांडा फोड़ा था और उन पर टू टाइमिंग का आरोप लगाया था। इसके बाद कॉमेडियन की एक्स नाजिला सिताशी ने अपनी चुप्पी तोड़ी थी और कई चौंका देने वाले राज खोले थे।

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17 Elimination: फिनाले से पहले पलटी बाजी, Voting में जीरो बना हीरो, इस कंटेस्टेंट की शो से होगी छुट्टी?

    मुनव्वर के उड़े तोते

    आयशा खान के लाए तूफान के बावजूद मुनव्वर फारुकी, बिग बॉस 17 के घर में टिके रहने में कामयाब रहे। अब शो फिनाले की ओर बढ़ रहा है। बस कुछ दिनों में शो के विनर की घोषणा होने वाली है। इस बीच आयशा खान ने एक बार फिर मुनव्वर फारुकी के तोते उड़ा दिए है।

    मुनव्वर पर आयशा ने साधा निशाना

    बिग बॉस 17 से एक वीडियो सामने आया है। आयशा खान वीडियो में अंकिता लोखंडे से बात करते हुए दिख रही हैं। उन्होंने अंकिता से कहा, "आपका जो भाइया है ना, बाहर एक लड़की को रिश्ता भेजकर आया था, एक और लड़की को। अब यहां पर पर्सनल रीजन इस्तेमाल कर रहा है।"

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17 Winner: इस बार डोंगरी नहीं जाएगी बिग बॉस की ट्रॉफी? पॉपुलैरिटी में इस कंटेस्टेंट ने मुनव्वर को दी टक्कर

    चिथड़े उड़ाएंगी आयशा

    आयशा की बातें सुनकर पीछे से मुनव्वर फारुकी आ जाते हैं और सवाल करते हैं कि वो कौन- से पर्सनल रीजन यूज कर रहे हैं। इतने में आयशा चिल्ला पड़ती हैं और मुनव्वर वहां से जाने लगते हैं। इतने में आयशा कहती हैं- "अब आप बोलेंगे भी नहीं, क्योंकि आपको पता है न कि और चीजें बाहर आ जाएंगी। अब जब बाहर जाऊंगी, तो सब चिथड़े उड़ाकर जाउंगी।"

    एक्सपोज करने की खुलेआम धमकी

    आयशा खान पूरे घरवालों के सामने मुनव्वर फारुकी को एक्सपोज करने की धमकी दे रही थीं। वहीं, दूसरी तरफ अपना बचाव करने की बजाए कॉमेडियन अकेले में कहते हुए नजर आए कि उन्हें बात करने की जरूरत है।