Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ankita Lokhande: विक्की जैन को छोड़ ये किसकी बाहों में खोईं अंकिता लोखंडे? सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तस्वीरें

    Updated: Wed, 21 Feb 2024 06:11 PM (IST)

    बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) की पॉपुलर कंटेस्टेंट अंकिता लोखंडे एक बार फैंस का ध्यान खींच रही हैं। इस बार एक्ट्रेस अपने खास दोस्त को लेकर चर्चा में बनी ह ...और पढ़ें

    विक्की जैन को छोड़ ये किसकी बांहो में खोई अंकिता लोखंडे, (X Image)
    विक्की जैन को छोड़ ये किसकी बांहो में खोई अंकिता लोखंडे, (X Image)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे सोशल मीडिया पर एक बार फिर चर्चा बटोर रही हैं। पवित्र रिश्ता स्टार हाल ही में बिग बॉस 17 में नजर आई थी। शो में अंकिता लोखंडे ने खूब लाइमलाइट लूटी। वहीं, अब बिग बॉस 17 आने के बाद चर्चा बटोर रही है।

    बिग बॉस 17 की जर्नी के दौरान टीवी इंडस्ट्री के कई स्टार्स ने उन्हें सपोर्ट किया था। वहीं, अब एक्ट्रेस अपने सबसे करीबी दोस्त से मिलने पहुंची।

    यह भी पढ़ें- Munawar Faruqui ने विक्की जैन का खोला राज, बार-बार बिलासपुर जाने का बताया सच, 'कहा- दूसरी वाली के पास...'

    किसके साथ बढ़ा अंकिता का याराना ?

    अंकिता लोखंडे की इस मुलाकात की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इनमें एक्ट्रेस अपने दोस्त की बाहों में, तो कभी गले लगाते हुए नजर आ रही है। अंकिता लोखंडे की इस दोस्त का नाम रश्मि देसाई है, जो टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Ankita Lokhande Jain (@lokhandeankita)

    रश्मि और अंकिता की मस्ती

    अंकिता लोखंडे से मिलने हाल ही में उनके घर रश्मि देसाई पहुंचीं। जहां दोनों ने खूब मस्ती की। अंकिता ने रश्मि संग अपनी कुछ फोटो शेयर की है, इनमें दोनों एक-दूसरे पर प्यार लुटाते हुए नजर आ रही हैं। अंकिता और रश्मि की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। पोस्ट के साथ कैप्शन में एक्ट्रेस ने कहा, राशू, हमारी दोस्ती हमेशा रहेगी।

    यह भी पढ़ें- Anjali Arora: ब्वॉयफ्रेंड के बर्थडे पर अंजलि अरोड़ा ने दिया लाखों का गिफ्ट, फैंस को याद आए मुनव्वर फारूकी

    रश्मि ने जब विक्की की मां को लगाई लताड़

    बिग बॉस 17 के दौरान रश्मि देसाई ने अंकिता लोखंडे को तब सपोर्ट किया था, जब उनकी सास रंजना जैन शो का हिस्सा बनी थीं। फैमिली वीक के दौरान विक्की और अंकिता से मिलने रंजना जैन पहुंची थीं। वहीं, शो से बाहर आने के बाद उन्होंने कुछ इंटरव्यू भी दिए थे, जिन्होंने खूब चर्चा बटोरी थी। रंजना जैन ने अंकिता और विक्की की शादी को मतलब की शादी तक बता दिया था। उन्होंने बहू को लेकर भी खूब तीखे बयान दिए थे। रश्मि देसाई ने इस पूरे मामले पर अंकिता लोखंडे के लिए स्टैंड लिया था। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए विक्की जैन को लताड़ भी लगाई थी।

    खबरें और भी