Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ayesha Khan के बचपन की तस्वीर देख चौंके लोग, ट्रांसफॉर्मेशन पर यकीन करना हुआ मुश्किल, पूछ बैठे ये सवाल

    Updated: Mon, 12 Feb 2024 12:08 PM (IST)

    बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) से निकलते ही इंफ्लुएंसर आयशा खान (Ayesha Khan) की झोली में कई सारे प्रोजेक्ट्स आए है। इसके अलावा अब तक कई बड़ी पार्टियों में ...और पढ़ें

    आयशा खान बचपन की तस्वीर देख चौंके लोग, (X Image)
    आयशा खान बचपन की तस्वीर देख चौंके लोग, (X Image)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आयशा खान खबरों में बनी हुई हैं। बिग बॉस 17 में वो मुनव्वर फारुकी को सबक सिखाने पहुंची थीं। हालांकि, कॉमेडियन काफी फजीहत के बाद भी विनर बन गए और आयशा फिनाले में जगह तक नहीं बना पाईं, लेकिन उनकी पॉपुलैरिटी में गजब का इजाफा देखने को मिल रहा है।

    बिग बॉस 17 से निकलते ही आयशा खान को कई सारे प्रोजेक्ट्स ऑफर हुए हैं। इसके अलावा अब तक कई बड़ी पार्टियों में भी वो नजर आ चुकी है। सोशल मीडिया पर भी आए दिन ट्रेंड करती रहती हैं। इस बीच अब एक बार फिर इंफ्लुएंसर चर्चा में बनी हुई हैं।

    यह भी पढ़ें- Ayesha Khan: अभिषेक कुमार और आयशा खान के Dance ने लगाई आग, 'बिग बॉस' की पार्टी में दोनों ने किया जबरदस्त डांस

    आयशा के बचपन की फोटो ने उड़ाए होश

    आयशा खान इस बार अपने बचपन की तस्वीर के कारण लोगों का ध्यान खींच रही हैं। दरअसल, उनकी चाइल्डहुड फोटो देखकर यकीन कर पाना मुश्किल हो रहा है कि ये आयशा खान ही हैं। इंफ्लुएंसर का बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन होश उड़ाने वाला है। आयशा खान फैंस के बीच अपने कर्वी फिगर के लिए जानी जाती हैं, जबकि तस्वीर में इंफ्लुएंसर बिल्कुल अलग नजर आ रही हैं।

    ये सवाल पूछ बैठे फैंस

    आयशा खान के बचपन की फोटो देख सबसे ज्यादा हैरान-परेशान उनके फैंस हैं। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। कई फैंस ने तो आयशा के बचपन की फोटो देखकर उनसे ये भी पूछ लिया कि आखिर ऐसा ट्रांसफॉर्मेशन लाने के लिए उन्होंने खाया क्या।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- बिग बॉस से बाहर आईं Ankita Lokhande के करीबी का हुआ निधन, शो में बार-बार कर रही थीं याद, मिलने के लिए रहीं परेशान

    बिग बॉस में आयशा की जर्नी

    आयशा खान के बिग बॉस 17 के सफर की बात करें, तो शो में एंट्री उन्हें मुनव्वर फारुकी की वजह से मिली थी। इंफ्लुएंसर ने दावा किया था कि मुनव्वर ने कुछ दिनों तक उन्हें डेट किया था, लेकिन इस दौरान उनकी जिंदगी में और भी कई लड़कियां। यहां तक कि उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड नजीला सिताशी और एक्स वाइफ को भी धोखा दिया था।