Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ayesha Khan ने ली मनारा चोपड़ा की जगह, म्यूजिक वीडियो में Abhishek Kumar के साथ बनी जोड़ी, रोमांस ने लगाई आग

    Updated: Thu, 15 Feb 2024 10:54 AM (IST)

    अभिषेक कुमार के साथ वाले एक म्यूजिक वीडियो में मनारा चोपड़ा की जगह बिग बॉस 17 की दूसरी कंटेस्टेंट आयशा खान (Ayesha Khan) ने ले ली है। अभिषेक कुमार के ...और पढ़ें

    अभिषेक कुमार के साथ बनी आयशा खान की जोड़ी, (X Image)
    अभिषेक कुमार के साथ बनी आयशा खान की जोड़ी, (X Image)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मनारा चोपड़ा ( Mannara Chopra)और अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar), बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) के सबसे चर्चित कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में शामिल हैं। मुनव्वर फारुकी के साथ दोनों ने टॉप 3 में जगह भी बनाई थी। शो से बाहर आने के बाद दोनों को साथ में कई प्रोजेक्ट्स भी ऑफर हो रहे हैं। हालांकि, एक म्यूजिक वीडियो में मनारा की जगह बिग बॉस 17 की दूसरी कंटेस्टेंट आयशा खान (Ayesha Khan) ने ले ली है।

    मनारा चोपड़ा की जगह अभिषेक कुमार के साथ आयशा खान की केमिस्ट्री आग लगाने वाली है, क्योंकि दोनों का वीडियो जैसे ही सामने आया सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

    यह भी पढ़ें- Ankita Lokhande को वैलेंटाइन डे पर मिला ये खास गिफ्ट, बिलासपुर से विक्की जैन ने पत्नी के लिए भेजा तोहफा

    आयशा ने ली मनारा की जगह

    दरअसल, अभिषेक कुमार और मनारा चोपड़ा का हाल ही में एक म्यूजिक वीडियो सांवरे रिलीज हुआ था। फैंस को ये बेहद पसंद भी आया। वहीं, अब सांवरे को अभिषेक कुमार और आयशा खान ने मिलकर रिक्रिएट किया है। गाने में दोनों की केमिस्ट्री कामल की है। फैंस को भी इनकी जोड़ी बेहद पसंद आ रही है।

    अभिषेक- आयशा की सिजलिंग केमिस्ट्री

    मनारा चोपड़ा से ज्यादा आयशा खान के साथ अभिषेक कुमार की जोड़ी पसंद की जा रही है। दोनों को साथ देखकर फैंस हैरान रह गए। कुछ फैंस ने तो दोनों को साथ में काम करने की सलाह दे दी, क्योंकि ऑन स्क्रीन इनकी जोड़ी बेहद खूबसूरत लगी।

    यह भी पढ़ें- Munawar Faruqui: हिना खान को रास नहीं आई 'बिग बॉस' विनर मुनव्वर फारुकी की तारीफ, सरेआम मार दिया ताना

    अभिषेक और आयशा के दीवाने हुए फैंस

    अभिषेक कुमार और आयशा खान के वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने कहा, "मैंने कभी सोचा भी नहीं था कि साथ में ये दोनों इतने परफेक्ट लगेंगे। कास्टिंग डायरेक्टर्स प्लीज इन्हें नई वेब सीरीज या शो में कास्ट कर लो, क्योंकि मुझे पता है कि मेरा दिल सिर्फ एक म्यूजिक वीडियो से नहीं भरेगा।" एक अन्य यूजर ने कहा, "स्क्रीन पर कपल की तरह ये कितने अच्छे लग रहे हैं। ऑफ स्क्रीन तो दूर रहना ही सुरक्षित है।" 

    खबरें और भी