विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'बदल गए दिन, बदल गए जज्बात', अंकिता लोखंडे-मनारा चोपड़ा ने एक साथ की पार्टी, याराना देख आंखों पर नहीं होगा यकीन

Published: Fri, 08 Mar 2024 03:01 PM (IST)

बिग बॉस 17 के घर में अंकिता लोखंडे और मनारा चोपड़ा के बीच शुरुआत से लड़ाई देखने को मिली। इनके ...और पढ़ें

अंकिता लोखंडे-मनारा चोपड़ा ने एक साथ की पार्टी, (X Image)
अंकिता लोखंडे-मनारा चोपड़ा ने एक साथ की पार्टी, (X Image)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) के कंटेस्टेंट्स शो खत्म होने के बाद भी लगातार चर्चा में बने हुए हैं। बिग बॉस के घर में कंटेस्टेंट्स चाहे कितनी भी लड़ाई क्यों न की हो, लेकिन फिनाले के बाद सभी ने मिलकर साथ में जमकर पार्टी की। यहां तक कि थप्पड़ कांड वाले अभिषेक कुमार और समर्थ जुरेल के बीच भी भाईचारा देखने को मिला।  

हालांकि, बिग बॉस 17 की टॉप कंटेस्टेंट अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) और मनारा चोपड़ा (Mannara Chopra) के बीच हमेशा दूरियां ही नजर आई। शो में विक्की जैन को लेकर अंकिता ने कई बार मनारा पर निशाना साधा।

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17 के ये दो कंटेस्टेंट्स एक- दूसरे को रियल लाइफ में कर रहे हैं डेट, रोमांटिक तस्वीरों ने खोला राज!

अंकिता और मनारा का याराना

बिग बॉस 17 के घर में अंकिता लोखंडे और मनारा चोपड़ा के बीच जमकर लड़ाइयां हुई। यहां तक कि बिग बॉस खत्म होने के बाद इंटरव्यू के दौरान भी अंकिता ने मनारा के साथ दोस्ती करने में दिलचस्पी नहीं दिखाई। वहीं, अब दोनों का ऐसा याराना देखने को मिला कि फैंस के लिए अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो गया।

दोस्ती में बदली दुश्मनी

बॉलीवुड के मशहूर प्लेबैक सिंगर अंकित तिवारी ने 7  मार्च को अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया। जहां उन्होंने बिग बॉस 17 के कंटेस्टेंट्स विक्की जैन, अंकिता लोखंडे, मनारा चोपड़ा और ईशा मालवीय को भी इनवाइट किया। पार्टी के कई सारे वीडियो अंकिता लोखंडे ने अपनी इंस्टा स्टोरी में शेयर किए हैं। इनमें कुछ वीडियो में वो मनारा चोपड़ा के साथ मस्ती करती हुई दिखाई दीं।

दोस्ती देख घूम जाएगा दिमाग

मनारा चोपड़ा पहले वीडियो में अंकिता लोखंडे का लिप ग्लॉस यूज करते हुए दिखाई दीं। अंकिता ने मनारा की मिमिक्री करते हुए वीडियो में कहा, ‘देखो मेरे साथ कौन है…अन्नारा के साथ मनारा।’ वहीं, मनारा ने कहा, ‘मैं ग्लॉस तो लगा सकती हूं न आपका?’ जवाब में अंकिता ने कहा, ‘तू सब लगा सकती है लल्ली।’ इस पर मनारा बोलीं- ‘ठीक है! फिर मैं आ रही हूं आपके घर आपके कपड़े चुराने।’

यह भी पढ़ें- बिग बॉस ने Munawar Faruqui को किया मालामाल, कॉमेडियन ने खरीदी लग्जरी कार, एक्टर्स और क्रिकेटर्स की है फेवरेट

बदल गए जज्बात

अंकिता ने भी साथ पार्टी करने के लिए हामी भर दी। अंत में मनारा ने कहा, ‘और आप लोग आ रहे हो मेरे घर पार्टी करने?’ अंकिता ने पूछा, ‘कब?’ जवाब में मनारा ने कहा, ‘घर मेरा होगा, लेकिन पार्टी विकी भैया देंगे।’ अंकिता लोखंडे ने इसके अलावा एक और वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में मनारा और अंकिता एक कमरे में नजर आ रही हैं, जहां दोनों एक-दूसरे से बेस्ट फ्रेंड की तरह चिपकी हुई नजर आईं।  

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।