यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bigg Boss 17 के इस पॉपुलर कंटेस्टेंट की पत्नी नए सीजन में मचाएंगी तहलका? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
बिग बॉस के ओटीटी सीजन 3 की फैंस लंबे वक्त से राह देख रहे थे। इस बीच हाल ही खबर आई कि इस साल ओटीटी वर्जन नहीं लॉन्च किया जाएगा। वहीं अब फैंस की नजरे ब ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। टीवी का विवादित रियलिटी शो बिग बॉस फिर चर्चा में छाया है। हाल ही में खबर आई कि इस बार बिग बॉस का ओटीटी सीजन 3 नहीं लॉन्च किया जाएगा वहीं, अब फैंस की नजरे बिग बॉस के टीवी वर्जन पर टिकी हुई है। इस बीच शो से जुड़ी एक दिलचस्प अपडेट आई है।
बिग बॉस 17 ने दर्शकों को खूब एंटरटेन किया। शो में टीवी एक्टर्स से लेकर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर तक, कई सेलेब्स ने शो में हिस्सा लिया।
यह भी पढ़ें- 'याद रख पछताएगी तू', शादी करने के चक्कर में Ankita Lokhande ने ठुकराई थी संजय लीला भंसाली की ब्लॉकबस्टर फिल्म
किस कंटेस्टेंट की वाइफ मचाएंगी तहलका?
बिग बॉस 17 में सलमान खान भी मस्ती, टेंशन और सस्पेंस क्रिएट करते हुए नजर आए। कंटेस्टेंट्स संग की गई उनकी मस्ती और फटकार शो की हाईलाइट रही। इसके अलावा बिग बॉस 17 में कंटेस्टेंट्स के परिवार वालों ने भी खूब ध्यान खींचा। इनमें इन्फ्लुएंसर तहलका की वाइफ दीपिका आर्या का नाम भी शामिल है।

छप्परफाड़ होगा एंटरटेनमेंट
बिग बॉस 17 के घर में दीपिका आर्या इक्का- दुक्का ही नजर आई, लेकिन दर्शकों का ध्यान खीचने में कामयाब रहीं। वहीं, अब उनसे बिग बॉस के नए सीजन में शामिल होने को लेकर सवाल किया। इस पर दीपिका आर्या ने खुशी जताई और कहा कि अगर वो बिग बॉस में शामिल होती हैं, जो छप्परफाड़ एंटरटेनमेंट होगा।
यह भी पढ़ें- Archana Gautam: सितारों से भरी महफिल में पहुंचीं अर्चना गौतम, सबके सामने सिक्योरिटी ने हाथ पकड़ किया बाहर
क्या बोलीं दीपिका आर्या ?
बिग बॉस की तरफ से बुलावे को लेकर सवाल पूछने पर दीपिका आर्या ने कहा, "देखो भइया, अगर बिग बॉस वाले बुलाएंगे तो आपको पता है उनकी टीआरपी कहां जाने वाली है। अगर मैं तीन बार आकर इतना तहलका मचा सकती हूं और दुनिया मुझे इतना प्यार दे सकती है, तो पूरे शो में तो क्या- क्या होगा फिर, लेकिन अभी मुझे कुछ नहीं पता है कि बिग बॉस से मुझे कभी बुलाया भी जाएगा या नहीं। मैं तो यूं ही कहती रहती हूं कि बुलाना है या नहीं बुलाना है, लेकिन कोई ये नहीं कहता कि मैं बिग बॉस में गई नहीं हूं। मैं तीन बार जा चुकी हूं।"