Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Orry Welcome Party: ओरी के लिए सभी घरवालों ने रखी वेलकम पार्टी, तहलका और अनुराग के बीच हुई जमकर बहस

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Sun, 26 Nov 2023 07:42 PM (IST)

    Bigg Boss 17 Orry Welcome Party ओरी उर्फ ओरहान अवात्रामणि (Orhan Awatramani) ने हाल ही में बिग बॉस सीजन 17 में वाइल्ड कार्ड के तौर पर एंट्री की है। ...और पढ़ें

    ओरहान अवात्रामणि उर्फ ओरी बिग बॉस (Photo Instagram)
    ओरहान अवात्रामणि उर्फ ओरी बिग बॉस (Photo Instagram)

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।  Bigg Boss 17 Orry Welcome Party:  स्टार किड्स का फेमस दोस्त और  बॉलीवुड सेलेब्रिटी ओरी उर्फ ओरहान अवात्रामणि (Orhan Awatramani) ने हाल ही में बिग बॉस सीजन 17 में  वाइल्ड कार्ड के तौर पर एंट्री की है।

    ओरी के आते ही सभी घरवाले काफी खुश नजर आए।  इस दौरान बिग बॉस ने अपने घर पर ओरी का शानदार स्वागत भी किया, जिसकी एक झलक मेकर्स ने अब सोशल मीडिया पर साझा की है।

    यह भी पढ़ें- Janhvi And Orry Dance: ओरी और जाह्नवी कपूर ने पिंगा गाने पर किया मजेदार डांस, वायरल हुआ वीडियो

    सभी मकान वालों ने रखी ओरी के लिए खास पार्टी

    कलर्स टीवी की ओर से शो का नया प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें आने वाले एपिसोड की झलक देखने को मिली है। इस दौरान बिग बॉस सभी घरवालों को आंगन में इकट्ठा करते हैं और कहते है कि ओरी का पार्टी टाइम शुरु हो गया है, सभी मकान वाले ओरी के लिए पार्टी ऑर्गेनाइज करेंगे और एक-एक कर ओरी सभी पार्टी में शामिल होंगे। इसके बाद पार्टी खत्म होने के बाद बिग बॉस ओरी से पूछेंगे की सबसे ज्यादा मजा उन्हें किस मकान में आया।

    View this post on Instagram

    A post shared by ColorsTV (@colorstv)

    तहलका और अनुराग के बीच हुई बहस

    वीडियो में एक-एक कर सभी मकान वाले ओरी के लिए स्पेशल पार्टी करते हैं। सबसे पहले ओरी दिल के मकान में जाते हैं जहां एक तरफ अंकिता, ईशा, मुनव्वर, समर्थ, अभिषेक सभी ओरी के साथ जमकर डांस करते हैं। इसके बाद वह दम के मकान में जाते है और आखिर में दिमाग के मकान में जाते हैं। इसके बाद अनुराग और तहलका के साथ डांस स्टेप करते हुए ओरी परेशान से दिखाई देते हैं और वह पार्टी से चले जाते हैं।

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17: एक ही दिन में सलमान खान के शो से बाहर हो गए Orry? वायरल वीडियो देख चौंके फैंस

    ओरी के पार्टी से जाने पर अनुराग और तहलका बोलते हैं कि तेरी वजह से वो पार्टी में बोर हो गया, दोनों ही बातचीत करते हुए काफी एक-दूसरे पर चिल्लाते हुए नजर आ रहे हैं। अब ये तो आज रात पता चलेगा की ओरी को सबसे ज्यादा मजा किस मकान की पार्टी में आया। 

    खबरें और भी