यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bigg Boss 17: हार कर भी जीत गईं ऐश्वर्या शर्मा, सलमान के शो में 10 हफ्तों में ही वसूल ली विनर से ज्यादा रकम
Bigg Boss 17 Aishwarya Sharma Fees ऐश्वर्या शर्मा बीते हफ्ते कैप्टन ईशा मालवीय के फैसले के बाद सलमान खान के शो से एविक्ट हो गईं। बिग बॉस 17 में ऐश्वर् ...और पढ़ें

HighLights
- बिग बॉस 17 में 10 हफ्तों के लिए ऐश्वर्या शर्मा ने ली इतनी मोटी फीस
- हर हफ्ते का सलमान खान के शो के लिए ऐश्वर्या शर्मा ने किया इतना चार्ज
- ईशा मालवीय के फैसले के बाद बेघर हुईं ऐश्वर्या शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Bigg Boss 17 Aishwarya Sharma Fees: बिग बॉस 17 धीरे-धीरे अब अपने अंतिम पड़ाव की तरफ बढ़ रहा है। इस शो में अब बस 13 कंटेस्टेंट बचे हैं। सलमान खान के शो को टेलीविजन पर प्रसारित होते हुए ढाई महीने से ज्यादा का समय बीत चुका है और अब एक के बाद एक कंटेस्टेंट की जर्नी लगातार खत्म हो रही है।
बीते हफ्ते ही ऐश्वर्या शर्मा को घर की दूसरी कैप्टन ईशा मालवीय के द्वारा बेघर कर दिया गया। 'गुम हैं किसी के प्यार में' एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा भले ही शो से एलिमिनेट हो गयी हों, लेकिन 10 हफ्तों के इस सफर में उन्होंने मेकर्स से मोटी रकम वसूली है।
10 हफ्तों में ऐश्वर्या शर्मा ने कमा लिए इतने करोड़
ऐश्वर्या शर्मा जो बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) में पति नील भट्ट के साथ आई थीं, उनका सलमान खान के शो में सफर रोलर कोस्टर राइड की तरह रहा। कभी तो वह घर के किसी कोने में गुम दिखीं, तो वहीं जब उनकी अंकिता लोखंडे या विक्की जैन से लड़ाई हुई, तो एक्ट्रेस का एक अलग रूप फैंस ने देखा।
हालांकि, वीक गेम के चलते 10 हफ्तों के बाद उन्हें ये शो छोड़कर जाना पड़ा। अब द सियासत डेली रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐश्वर्या शर्मा अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande)के बाद बिग बॉस 17 में सबसे ज्यादा फीस लेने वाली हाइएस्ट पेड कंटेस्टेंट थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 10 हफ्तों में ऐश्वर्या ने टोटल 1.2 से 1.3 करोड़ के आसपास सिर्फ बिग बॉस 17 से कमा लिए हैं।
खबरें और भी

1 हफ्ते की ऐश्वर्या शर्मा सलमान के शो में लेती थीं इतनी फीस
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान खान के शो के लिए ऐश्वर्या शर्मा ने हर हफ्ते 11 से 12 लाख रुपए तक चार्ज किये हैं। आपको बता दें कि बिग बॉस 17 से बाहर आने के बाद टीवी एक्ट्रेस ने कहा कि जब उनके लिए अचानक ही बिग बॉस 17 का एलिमिनेशन डोर खुला, तो वह हैरान रह गईं।

ऐश्वर्या शर्मा के एविक्शन के बाद फैंस भी काफी खुश नजर आए और उन्होंने साफ तौर पर कहा कि उन्हें लगता है ये अब तक का सबसे फेयर एविक्शन हुआ है। ऐश्वर्या ने हाल ही पैपराजी से बात करते हुए कहा कि उन्हें लगा था कि सलमान खान से डांट पड़ने के बाद उन्हें बाहर ट्रोलिंग झेलनी पड़ेगी, लेकिन उन्हें जिस तरह से फैंस का प्यार मिल रहा है, उसके लिए वह शुक्रगुजार हैं।