Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 17 Elimination: साम, दाम, दंड, भेद की रणनीति नहीं आई काम, अचानक एविक्शन में बाहर हुआ ये कंटेस्टेंट?

    Updated: Fri, 19 Jan 2024 11:41 AM (GMT+05:30)

    Bigg Boss 17 Elimination बिग बॉस 17 में अभी 8 खिलाड़ी बचे हुए हैं। इनमें से 3 इस हफ्ते घर से बेघर हो जाएंगे। वहीं नॉमिटेड 4 कंटेस्टेंट्स में सिर्फ एक ...और पढ़ें

    लाइव ऑडियंस ने इस कंटेस्टेंट को किया एविक्ट, (X Image)
    लाइव ऑडियंस ने इस कंटेस्टेंट को किया एविक्ट, (X Image)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस 17 में फिनाले वीक आने वाला है। इससे पहले घर में आखिरी नॉमिनेशन करवाए गए। वहीं, अब एलिमिनेशन का सीजन आ गया है, क्योंकि इसके बाद बिग बॉस 17 को अपने टॉप 5 कंटेस्टेंट्स मिल जाएंगे। ऐसे में कोई भी कंटेस्टेंट इस पड़ाव पर आकर घर नहीं जाना चाहता है।

    बिग बॉस 17 से एलिमिनेट होने के लिए इस हफ्ते चार कंटेस्टेंट्स नॉमिनेटेड हैं। इनमें विक्की जैन, अंकिता लोखंडे, आयशा खान और ईशा मालवीय का नाम शामिल है।

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17: इस चालाक कंटेस्टेंट की शुरू हुई उल्टी गिनती, Voting Trend में मिले सबसे कम वोट्स, होगा एलिमिनेट?

    तीन कंटेस्टेंट्स होंगे एविक्ट

    बिग बॉस 17 में अभी 8 खिलाड़ी बचे हुए हैं। इनमें से 3 इस हफ्ते घर से बेघर हो जाएंगे। वहीं, नॉमिटेड 4 कंटेस्टेंट्स में सिर्फ एक सुरक्षित बचेगा। इसके साथ ही 5 खिलाड़ी फिनाले की रेस में पहुंच जाएंगे। मनारा, मुनव्वर, अरुण और अभिषेक पहले ही फाइनलिस्ट बन चुके हैं। अब बस एक और खिलाड़ी को इनके साथ आगे जाना है।

    किस कंटेस्टेंट का हुआ एलिमिनेशन ?

    बिग बॉस 17 फिनाले की इस उठा- पटक के बीच शो के एलिमिनेशन की अपडेट आई है। वीकेंड का वार से पहले ही एक खिलाड़ी बिग बॉस 17 से बाहर हो चुका है। शो से जुड़ी अपडेट शेयर करने वाले एक पेज ने एविक्शन की ताजा जानकारी दी है। बिग बॉस ने इस बार एलिमिनेशन के लिए शो में आए लाइव ऑडियंस से पोल करवाया। इस वोटिंग में सबसे कम वोट्स आयशा खान को मिले और वो बिग बॉस 17 एलिमिनेट हो गई हैं। हालांकि, मेकर्स की तरफ से अभी आधिकारिक घोषणा करना बाकी है।  

    मुनव्वर की उड़ाई धज्जियां

    विक्की जैन, अंकिता लोखंडे और ईशा मालवीय, बिग बॉस 17 के ऐसे खिलाड़ी हैं, जो शो की शुरुआत से बने हुए हैं। इन्होंने अपनी पूरी जर्नी दर्शकों को एंटरटेनमेंट का तड़का दिया और इतनी दूर तक पहुंचे। वहीं, आयशा खान फिनाले से बस कुछ हफ्ते पहले आई थीं और फिनाले की रेस में इतनी आगे आ गईं। हालांकि, आयशा की एंट्री ने बिग बॉस 17 में हाहाकार मचा दिया था। मुनव्वर फारुकी को लेकर उनके खुलासों ने दर्शकों के होश उड़ा दिए।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17: विनर बनने की चाह में दोस्ती भूले मुनव्वर और अंकिता, फिनाले से पहले खत्म हुआ दोनों का रिश्ता?

    साम, दाम, दंड, भेद नहीं आया काम

    आयशा खान ने बिग बॉस 17 में साफ कर दिया कि वो शो को जीतने आई हैं और फिनाले तक पहुंचने के लिए जान लगा देंगी। टॉर्चर टास्क में भी उन्होंने जीतने के लिए हद पार कर दी। विक्की और ईशा के मना करने के बावजूद उन्होंने मनारा, मुनव्वर, अरुण और अभिषेक पर लाल मिर्च का पाउडर झोंक दिया।