Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 17 Elimination: एलिमिनेशन में ट्विस्ट, सलमान के शो से बेघर हो गया ट्रॉफी का दावेदार रहा ये कंटेस्टेंट

    Updated: Sat, 23 Dec 2023 08:14 AM (IST)

    Bigg Boss 17 Elimination कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस 17 में आयशा खान और मुनव्वर फारुकी की केमेस्ट्री इन दिनों शो का हाईलाइटिंग प्वाइंट बनी हुई है ...और पढ़ें

    File Photo of Aishwarya Sharma, Neil Bhatt, Anurag Dobhal and Ankita Lokhande
    File Photo of Aishwarya Sharma, Neil Bhatt, Anurag Dobhal and Ankita Lokhande

    HighLights

    1. 'बिग बॉस 17' से कटा मजबूत कंटेस्टेंट का पत्ता
    2. एलिमिनेशन में आया जबरदस्त ट्विस्ट
    3. सलमान खान लगाएंगे मुनव्वर और आयशा की क्लास

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Bigg Boss 17 Elimination: बिग बॉस के इस सीजन का यह वीकेंड का वार काफी मजेदार होने वाला है। ‌ सबके चाहते और क्यूट सिंगर अब्दु रोजिक (Abdu Rozik) सांता बनकर घर वालों के साथ मौज मस्ती करते नजर आएंगे। वहीं, रवीना टंडन शो के होस्ट सलमान खान के साथ ठुमके लगाती नजर आएंगी। धूम धड़ाके से भरी इस शाम में टेंशन का माहौल तब बनेगा, जब एलिमिनेट होने वाले कंटेस्टेंट का नाम रिवील किया जाएगा।

    बिग बॉस 17 में डबल एलिमिनेशन?

    बिग बॉस फैन पेज 'द खबरी' ने एलिमिनेशन की जानकारी दी है। साथ यह भी बताया है कि बिग बॉस 17 का ग्रांड फिनाले कब होगा। जानकारी के मुताबिक, 'डांस दीवाने' रियलिटी शो का प्रोमो सामने आ गया है। 3 फरवरी से शो शुरू होगा। ऐसे में जनवरी के लास्ट में बिग बॉस 17 का ग्रांड फिनाले देखने को मिल सकता है। मेकर्स अब स्पीड को बढ़ाते हुए इस हफ्ते डबल एविक्शन करते नजर आ सकते हैं।

    यह सदस्य हुआ बेघर

    इस हफ्ते के लिए ऐश्वर्या शर्मा, अंकिता लोखंडे, नील भट्ट और अनुराग डोभाल नॉमिनेटेड हैं। पहले जानकारी आई कि अनुराग का सफर शो में खत्म हो चुका है। फिर बाद में डबल एलिमिनेशन के बारे में बताया गया।‌ व्यूवर्स को इस हफ्ते ऐश्वर्या शर्मा की छुट्टी होते देखने को मिल सकती है। जानकारी के अनुसार, ऐश्वर्या इस हफ्ते की एलिमिनेटेड कंटेंस्टेंट हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Aishwarya Sharma (@aisharma812)

    सलमान उठाएंगे मुनव्वर-आयशा का मुद्दा

    इस 'वीकेंड का वार' में सलमान खान, आयशा और मुनव्वर का मुद्दा उठाते नजर आएंगे। हफ्ते की शुरुआत में आयशा ने मुनव्वर पर धोखेबाजी का आरोप लगाया था। अब मुनव्वर के साथ उनकी अच्छी बॉन्डिंग होते देखने को मिल रही है। सलमान ऐसी बात पर उन्हें लताड़ लगाते नजर आएंगे कि पहले कुछ कहा और अब उसके उल्ट घर में उनसे बर्ताव करती नजर आ रही हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17: आयशा के खुलासे ने बिगाड़ा मुनव्वर फारुकी का गेम, छिनी कैप्टेंसी, इस कंटेस्टेंट को मिली घर की कमान