Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 17 Elimination: सलमान खान ने एविक्शन पर दिया झटका, शो में आया ट्विस्ट, जानें किसका पत्ता हुआ साफ?

    By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
    Updated: Mon, 23 Oct 2023 09:15 AM (IST)

    बिग बॉस 17 में पहले हफ्ते में घर से बेघर होने के लिए तीन कंटेस्टेंट नॉमिनेटेड थे। इनमें मनारा चोपड़ा नाविद सुले और अभिषेक कुमार का नाम शामिल हैं। वीके ...और पढ़ें

    बिग बॉस 17 से कौन हुआ एलिमिनेट ? (Instagram Image)
    बिग बॉस 17 से कौन हुआ एलिमिनेट ? (Instagram Image)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस 17 ने धूमधाम से नवरात्रि सेलिब्रेट की। होस्ट सलमान खान ने वीकेंड का वार में सभी घरवालों के साथ फेस्टिवल मनाया। इसके साथ ही उन्होंने एलिमिनेशन पर एक ट्विस्ट का भी खुलासा किया, सभी घरवालों के लिए सरप्राइजिंग रहा।

    बिग बॉस 17 में पहले हफ्ते में घर से बेघर होने के लिए तीन कंटेस्टेंट मनारा चोपड़ा, नाविद सुले और अभिषेक कुमार नॉमिनेटेड थे। इनमें से किसी एक की शो के पहले हफ्ते में छुट्टी होनी थी।

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17: कौन हैं अंकिता लोखंडे के पति विक्की जैन? 100 करोड़ की नेट वर्थ और इस क्रिकेट टीम के हैं मालिक

    शो में शामिल हुए सेलेब्स

    बिग बॉस 17 के नवरात्रि स्पेशल एपिसोड में कुछ मेहमान भी शामिल हुए। इनमें कंगना रनोट, गिप्पी ग्रेवाल, तनु,  कनिका मान और विशाल आदित्य सिंह का नाम शामिल है। इन्होंने होस्ट के साथ खूब मस्ती की।

    क्या था एलिमिनेशन का ट्विस्ट ?

    सलमान खान ने एलिमिनेशन में एक बार फिर कंटेस्टेंट्स के साथ मस्ती की। उन्होंने घोषणा की मनारा और नाविद में से कोई एक बाहर जाएगा। होस्ट ने ज्यादा वोट मिलने की वजह से मनारा को सुरक्षित बताया और नाविद सुले के एलिमिनेशन का एलान किया। कंटेस्टेंट्स की बढ़ी हार्ट बीट के बीच होस्ट ने कहा कि वो मस्ती कर रहे हैं, इस हफ्ते कोई एलिमिनेशन नहीं होगा।

    क्या थी नो एलिमिनेशन की वजह ?

    सलमान खान ने सभी कंटेस्टेंट्स को बताया कि इस हफ्ते बिग बॉस 17 में नवरात्रि का फेस्टिवल सेलिब्रेट किया जा रहा है। ऐसे में नो एलिमिनेशन वीक रखा गया है यानी किसी को भी घर से बेघर नहीं किया जाएगा।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17: इन दो कंटेस्टेंट्स पर भड़के सलमान खान, पहले वीकेंड का वार में जमकर लगाई लताड़, भारी पड़ी ये गलती

    View this post on Instagram

    A post shared by ColorsTV (@colorstv)

    बिग बॉस 17 में शामिल कंटेस्टेंट्स

    बिग बॉस 17 में 17 सेलिब्रिटीज ने हिस्सा लिया है। इनमें अभिषेक कुमार, मनारा चोपड़ा, नाविद सोले के अलावा मुनव्वर फारूकी, अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, ऐश्वर्या शर्मा, नील भट्ट, ईशा मालवीय, सना रईस खान, सोनिया बंसल, अनुराग डोभाल (यूके 07 राइडर), जिगना वोरा, फिरोजा खान (खानजादी),सनी आर्या (तहलका प्रैंक), रिंकू धवन और अरुण श्रीकांत मशेट्टी (अचानक भयानक) का नाम शामिल है।