Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 17 Elimination: आधी रात इस कंटेस्टेंट को किया गया बाहर, एविक्शन देख घरवालों के पैरों तले खिसकी जमीन

    Updated: Tue, 23 Jan 2024 09:03 AM (GMT+05:30)

    Bigg Boss 17 Elimination बिग बॉस 17 में बीते हफ्ते डबल एविक्शन हुए। लाइव ऑडियंस के वोट्स के आधार पर पहले वाइल्ड कार्ड एंट्री आयशा खान को बाहर किया गया ...और पढ़ें

    मिडनाइट एविक्शन में बाहर हुआ ये मजबूत खिलाड़ी, (X Image)
    मिडनाइट एविक्शन में बाहर हुआ ये मजबूत खिलाड़ी, (X Image)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस 17 को अपने टॉप 5 कंटेस्टेंट्स मिल चुके हैं। हाल ही में शो में मिडनाइट एविक्शन हुए, जहां एक मजबूत खिलाड़ी को घर से बेघर कर दिया। बिग बॉस 17 में फिनाले से पहले हुआ आखिरी एलिमिनेशन बेहद चौंकाने वाला रहा।

    मिडनाइट एविक्शन के साथ शो को फिनाले के लिए अपने धुरंधर मिल गए। जिनमें से कोई एक शो के इस सीजन की ट्रॉफी अपने नाम करेगा।

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17: फिनाले से पहले अभिषेक-मुनव्वर में भिड़ंत, इस मुकाबले में एक-दूसरे को दी टक्कर, जानें- कौन बना विनर

    शुरू हुआ एलिमिनेशन का दौर

    बिग बॉस 17 में बीते हफ्ते डबल एविक्शन हुए। लाइव ऑडियंस के वोट्स के आधार पर पहले वाइल्ड कार्ड एंट्री आयशा खान को बाहर किया गया। वहीं, वीकेंड का वार में सलमान खान ने कम वोट्स मिलने के कारण ईशा मालवीय को घर से बेघर कर दिया। अब एक और कंटेस्टेंट का सफर शो से खत्म हो गया है।

    मिड एविक्शन ने उड़ाए तोते

    बिग बॉस 17 के फिनाले में पहुंचने के लिए विक्की जैन और अरुण माशेट्टी के बीच मुकाबला था। इनमें से कोई एक टॉप 5 जगह बनाने में कामयाब रहा। बिग बॉस 17 से जुड़ी अपडेट शेयर करने वाले फैन पेज ने शो के लेटेस्ट एलिमिनेशन की जानकारी दी है। खबर के अनुसार, इस हफ्ते मिडनाइट एविक्शन में विक्की जैन को शो से बाहर कर दिया गया है। वहीं, अरुण माशेट्टी सुरक्षित हैं।

    टॉप 5 में शामिल हुए ये कंटेस्टेंट्स

    बिग बॉस 17 को इस एलिमिनेशन के साथ ही शो को टॉप 5 कंटेस्टेंट्स मिल गए हैं। इनमें अंकिता लोखंडे, मुनव्वर फारुकी, अभिषेक कुमार, मनारा चोपड़ा और अरुण माशेट्टी का नाम शामिल है।  

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17 Nomination: ईशा और आयशा के बाद इस कंटेस्टेंट का खत्म होगा सफर, नॉमिनेशन की भेंट चढ़ें ये खिलाड़ी?

    घरवालों को लगा जोर का झटका

    बिग बॉस 17 में अरुण माशेट्टी का बचना और विक्की जैन का बाहर होना चौंकाने वाला है। शो की शुरुआत से विक्की, अरुण से ज्यादा एक्टिव रहे हैं और उनका गेम भी दर्शकों को पसंद आया है। वहीं, अरुण को लेकर हमेशा यही कहा गया है कि उन्होंने पूरा सीजन सोते हुए गुजार दिया है। ऐसे में टॉप 5 की रेस में उनका आगे निकलना हैरान करने वाला है।