यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bigg Boss 17: एल्विश यादव ने 'बिग बॉस 17' को लेकर दिया हिंट, बताया सलमान खान के शो में शामिल होंगे या नहीं
Elvish Yadav Drops Hint To Participate In Bigg Boss 17 बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव चर्चा में बने हुए हैं। शो खत्म होने के बाद भी फैंस उनकी हर ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Elvish Yadav Drops Hint To Participate In Bigg Boss 17: बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 की जबरदस्त सफलता के बाद अब बिग बॉस 17 को लेकर चर्चा जोरों पर है। शो में शामिल होने के लिए अब तक कई सेलेब्स के नाम भी सामने आ चुके हैं। इनमें एक नाम एल्विश यादव का भी शामिल है। अब उन्होंने खुद बिग बॉस 17 को लेकर हिंट दे दिया है।
बिग बॉस ओटीटी 2 जीतने के बाद से ही एल्विश यादव फैंस के बीच चर्चा में बराबर बने हुए हैं। शो में उन्होंने एंटरटेनमेंट का खूब तड़का लगाया था। दर्शकों ने भी उन्हें दिल खोलकर प्यार दिया और बिग बॉस ओटीटी 2 का विनर बना दिया। अब एल्विश के फैंस उन्हें बिग बॉस 17 में देखना चाह रहे हैं।
एल्विश ने दिया बड़ा हिंट
बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 खत्म होने के बाद से ही एल्विश यादव के बिग बॉस 17 में शामिल होने की अटकलें लग रही हैं। विनर बनने के बाद पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में एल्विश ने कहा था कि वो इस साल बिग बॉस का हिस्सा नहीं बनेंगे। वहीं, अब उन्होंने बिग बॉस 17 में शामिल होने को लेकर हिंट दिया है।

यूट्यूबर के बिग बॉस हुए मुरीद
एल्विश यादव अपने एक दोस्त के साथ व्लॉग में बात करते हुए कहा कि चलो बिग बॉस 17 को लेकर एक हिंट दे देता हूं। उन्होंने कहा, "सोच रहे भाई, एक हिंट या क्लू या सरप्राइज दे दूं क्या, कि बिग बॉस 17 में हम हैं ? मैं हूं या ये (दोस्त की तरफ इशारा करते हुए) है या हम से कोई एक है।"
खबरें और भी
फैंस पर छोड़ा फैसला
उन्होंने आगे कहा, "इस बार कोई न कोई यूट्यूबर जरूर लेंगे बिग बॉस वाले, जहां तक मैंने नोटिस किया है। उन्हें मजा आ गया हमारे साथ काम करके कि यूट्यूबर्स बढ़िया बंदे होते हैं। मैंने बाहर आकर देखा कि मेरी इतनी सारी रील बनी है। हर दूसरी रील मेरी ही है।" एल्विश आगे फैंस से पूछते हैं कि अगर उन्हें बिग बॉस का ऑफर आता है तो क्या उन्हें जाना चाहिए। पब्लिक बताएं कि उन्हें क्या करना है। वो क्या एल्विश को बिग बॉस के अंदर फिर से देखना चाहते हैं या फिर किसी और शो में देखना चाहते हैं ?