Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 17 Eviction: सलमान के शो को इस हफ्ते अलविदा कहेगा ये कंटेस्टेंट? नाम सुनकर पैरों तले खिसकेगी जमीन

    By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
    Updated: Thu, 16 Nov 2023 06:02 PM (IST)

    Bigg Boss 17 Eviction बिग बॉस सीजन 17 को ऑनएयर हुए 1 महीना बीत चुका है। इस सीजन को अब तक दो कंटेस्टेंट अलविदा कह चुके हैं। चौथे हफ्ते में सलमान खान के ...और पढ़ें

    सलमान खान के शो से बेघर हो सकता है ये कंटेस्टेंट / फोटो- Instagram
    सलमान खान के शो से बेघर हो सकता है ये कंटेस्टेंट / फोटो- Instagram

    HighLights

    1. सलमान खान के शो को इस हफ्ते अलविदा कहेगा ये कंटेस्टेंट
    2. बिग बॉस 17 में इस हफ्ते चार कंटेस्टेंट हैं नॉमिनेट
    3. इस कंटेस्टेंट पर वीकेंड के वार पर गिरेगी गाज

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस का ये नया सीजन जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, यह और भी दिलचस्प होता जा रहा है। सलमान खान के शो को टीवी पर प्रसारित होते हुए 1 महीना हो चुका है और अब तक शो में चार बार नॉमिनेशन टास्क खेला गया है और दो सदस्य अब तक घर से एविक्ट हुए हैं।

    बीते हफ्ते घर से बेघर होने के लिए छह सदस्य नॉमिनेट थे, लेकिन दिवाली के त्यौहार के चलते इस हफ्ते सभी कंटेस्टेंट ने राहत की सांस ली। इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए चार सदस्य नॉमिनेट हुए हैं, उसमें अभिषेक कुमार, खानजादी और सनी आर्य उर्फ तहलका भाई हैं।

    इसके अलावा अनुराग डोभाल को पहले से ही बिग बॉस ने पूरे सीजन के लिए नॉमिनेट किया हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस हफ्ते एक और मजबूत कंटेस्टेंट इस शो को अलविदा कह सकता है।

    इस कंटेस्टेंट को कहना पड़ेगा बिग बॉस 17 को अलविदा?

    बिग बॉस सीजन 17 से अब तक दो कंटेस्टेंट बेघर हो चुके हैं। सोनिया और मनस्वी अब तक घरवालों और जनता के वोट्स के आधार पर इस शो को अलविदा कह चुके हैं। अब हाल ही में बिग बॉस के एक फैन क्लब ने अपने इंस्टाग्राम पर जानकारी शेयर करते हुए बताया कि इस हफ्ते इस शो से उत्तराखंड के UK07 Rider नुराग डोभाल शो से बेघर हो सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17: सदस्यों को दी गई एक्सक्लूसिव पार्टी, लेकिन इस कंटेस्टेंट के साथ किया भेदभाव, नहीं किया इनवाइट

    इस रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया है कि इस हफ्ते अनुराग फैंस के वोटों के आधार पर नहीं, बल्कि वीकेंड के वार में घरवालों के वोटों के आधार पर इस शो से बेघर होंगे। हालांकि, वह घर जाएंगे या सलमान की सिर्फ डांट खाएंगे, इसकी पूरी सच्चाई वीकेंड के वार पर ही खुलेगी।

    खबरें और भी

    वीकेंड के वार में सलमान खान से पड़ेगी फटकार

    आपको बता दें कि बीते हफ्ते अनुराग डोभाल और अरुण माशेट्टी के बीच बीते हफ्ते खूब झगड़ा देखने को मिला था, जिसके बाद बाबू भैया ने गुस्से में घर में तोड़ फोड़ मचा दी थी। उनकी इस हरकत के बाद बिग बॉस ने उन्हें पूरे सीजन के लिए ही नॉमिनेट कर दिया था।

    अनुराग शो में बिग बॉस से वॉलेंट्री एग्जिट की डीमांड भी कर चुके हैं। फिलहाल तो वह घर में ही हैं, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक वीकेंड के वार में उन्हें सलमान खान से खूब फटकार लगने वाली है। आपको बता दें कि अनुराग डोभाल की बाहर एक बहुत ही अच्छी फैन फॉलोइंग है। यूट्यूब पर उनके कई फैंस हैं।

    यह भी पढ़ें: Ankita Lokhande Pregnancy Test: अंकिता ने बिग बॉस हाउस में करवाया प्रेग्नेंसी टेस्ट, जल्द सुनाएंगी गुड न्यूज ?