Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'मैं रोते-रोते...' Bigg Boss 17 फेम Abhishek Kumar ने शेयर किया कास्टिंग काउच एक्सपीरियंस, कहा- उसने गलत तरीके से छुआ

    Updated: Thu, 12 Jun 2025 01:18 PM (GMT+05:30)

    बिग बॉस 17 फेम अभिषेक कुमार ने अपने करियर की शुरुआत 2018 में एक म्यूजिक वीडियो ये प्यार नहीं तो क्या है से की थी। इसके बाद वो उडारियां खतरों के खिलाड़ ...और पढ़ें

    अभिषेक कुमार ने शेयर किया कास्टिंग काउस एक्सपीरियंस (फोटो-इंस्टाग्राम)
    अभिषेक कुमार ने शेयर किया कास्टिंग काउस एक्सपीरियंस (फोटो-इंस्टाग्राम)

    HighLights

    1. KKK 14 के टॉप 5 फाइनलिस्ट में थे अभिषेक कुमार
    2. एक्टर ने शेयर की स्ट्रगल के दिनों की स्टोरी
    3. कर लिया था इंडस्ट्री छोड़ने का प्लान

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) के कंटेस्टेंट और उडारियां फेम पॉपुलर टीवी एक्टर अभिषेक कुमार इन दिनों चर्चा में हैं। हाल ही में एक्टर ने अपने करियर की शुरुआत में हुए एक कास्टिंग काउच एक्सपीरियंस पर खुलकर बात की।

    अभिषेक को इस समय इंडस्ट्री का एक जाना पहचाना नाम माना जाता है। लेकिन अपना करियर सेट करते समय उनके रास्ते में भी कई तरह की बाधाएं आई थी जिन्होंने उन्हें इमोशनली भी काफी ज्यादा प्रभावित किया।

    छह महीने के अंदर हुई अजीब घटना

    हाल ही में पिंकविला से हुई बातचीत में अभिषेक ने एक परेशान करने वाले अनुभव के बारे में खुलकर बात की। अभिषेक ने बताया कि इस घटना ने उन्हें मेंटली भी इतना प्रभावित किया कि उन्हें कुछ समय के लिए अपनी अभिनय आकांक्षाओं तक को त्यागना पड़ा। मुंबई आने के कुछ समय बाद हुई एक घटना को याद करते हुए अभिषेक ने कहा, "मुझे इंडस्ट्री में आए करीब 6 महीने का समय हुआ था। तो मेरे साथ एक घटना हो गई। एक गे इंसान मेरे साथ कुछ ज्यादा ही टची-टची हो गया था। मैं बहुत डर गया था..."

    यह भी पढ़ें: Laughter Chef में हो रही है इस Youtuber की एंट्री?, लड़ाई करने में Elvish Yadav से बड़ा 'चौधरी'

    अभिषेक ने बताया कि इस व्यक्ति ने उन्हें मेनिपुलेट करने की कोशिश की,जिसका अर्थ था कि इंडस्ट्री में आगे बढ़ने के लिए समझौता करना जरूरी था। उसने मुझसे कहा कि तुझे ऐसा करना पड़ेगा, तभी तू आगे बढ़ सकता है।

    View this post on Instagram

    A post shared by AbhishekKumar (@aebyborntoshine)

    मुंबई छोड़ वापस चले आए घर

    अभिषेक ने अपनी मां को फोन करके बताया कि उनके साथ क्या हुआ? मां ने उन्हें घर वापस आने को कहा। अभिषेक बोले, "मैंने अगले दिन ट्रेन पकड़ी। मैं जनरल डिब्बे में बैठा और रोता हुआ घर आ गया।" इस घटना से अभिषेक ने अपने शोबिज सपनों को छोड़ने का फैसला किया और घर जाकर 7000 रुपये सैलरी वाली नौकरी करने लगे। हालांकि, उनके अंदर अभिनय का कीड़ा नहीं मरा और कई महीनों के बाद वह एक बार फिर अभिनय में हाथ आजमाने के लिए मुंबई आ गए।

    खबरें और भी

    इन टीवी सीरियलों में कर चुके हैं काम

    अभिषेक ने उड़ारियां, बेकाबू, तेरे मेरे बीच में जैसे कई शोज में काम किया है। इसके अलावा उन्होंने आलिया भट्ट और वरुण धवन की फिल्म हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया में भी अहम भूमिका निभाई थी।

    यह भी पढ़ें: 'मुझे माफ कर देना', Khatron Ke Khiladi 14 की हार से टूटे Abhishek Kumar, सोशल मीडिया पर किया भावुक पोस्ट