Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Abhishek Kumar ने जलने वालों के लिए किया ऐसा पोस्ट, यूजर बोले- 'ये क्या अंकित और प्रियंका के लिए है'

    Updated: Sun, 25 Feb 2024 07:25 PM (IST)

    Abhishek Kumar Post अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आ रहे हैं। आए दिन कुछ न कुछ साझा करते रहते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ...और पढ़ें

    अभिषेक कुमार की कविता (Photo Credit X)
    अभिषेक कुमार की कविता (Photo Credit X)

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Abhishek Kumar Post: शो 'बिग बॉस सीजन 17' को भले ही मुनव्वर फारूकी  ने जीता हो, लेकिन इस शो के पहले रनअप रहे अभिषेक कुमार  (Abhishek Kumar)  ने करोड़ों लोगों का दिल जीत लिया है। शो से बाहर आने के बाद अभिषेक लगातार अपने प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चा में है।

    हाल ही में अभिषेक कुमार ने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड के ब्वॉयफ्रेंड समर्थ जुरेल (Samarth Jurel) को एक साथ देखा गया था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर चर्चाएं होने लगी ये दोनों भी दोस्त बन गए हैं। वहीं अब ऐसी चर्चाओं के बीच  अभिषेक कुमार  (Abhishek Kumar) ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जो काफी वायरल हो रहा है।

    यह भी पढ़ें- Abhishek Kumar और समर्थ जुरेल ने दोहराया इतिहास, 'बिग बॉस 17' के बाद इस बार बीच पार्टी किया थप्पड़ कांड

    अभिषेक कुमार ने लिखी कविता

    बिग बॉस 17 खत्म होने के बाद अभिषेक कुमार ने कई इंटरव्यूज में कहा था कि शो ने उनकी जिंदगी को पूरी तरह से बदल दिया है। अब एक्टर ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिससे साफ नजर आ रहा है कि जैसे ही एक्टर की जिंदगी के बदली तो लोगों ने भी बदलना शुरू कर दिया है। अभिषेक कुमार ने एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा,  मेरी तरक्की से लोग जलने लगे हैं। जो मुझसे दूर भागते थे वो आज मिलने लगे हैं। मेरी बातों को इग्नोर करते थे जो लोग आज मेरे ही इशारों पर चलने लगे हैं।

    यूजर्स कर रहे हैं मुनव्वर से तुलना

    एक्टर के इस पोस्ट पर यूजर्स कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, मुनव्वर का असर दिख रहा है अभिषेक भी शायरी सीख गया है। दूसरे यूजर ने लिखा, ईस्ट और वेस्ट अभिषेक इज दी बेस्ट। तीसरे यूजर ने लिखा, क्या ये कैप्शन अंकित और प्रियंका के लिए है। एक और यूजर ने लिखा, शायरी बहुत खूब है पर किस को टारगेट किया भाई।

    खबरें और भी

    इस शो में नजर आएंगे अभिषेक !

    अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) हाल ही में मन्नारा के साथ एक गाने में नजर आए थे। इसके बाद कहा गया कि वह जल्द आयशा खान के साथ भी नजर आएंगे। इसके अलावा शो खतरों के खिलाड़ी 14 में शामिल भी हो सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- Dance Deewane के सेट पर Abhishek Kumar को आई ईशा मालवीय की याद? एक्स के लिए कही ये बात

    बता दें, बिग बॉस 17 में रोहित शेट्टी ने अपने शो खतरों के खिलाड़ी 14 में शामिल होने का ऑफर अभिषेक कुमार को दिया था।  हालांकि, उस वक्त उन्होंने साफ तौर पर कोई जवाब नहीं दिया था।