Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Dance Deewane 4 में चांदी के गिफ्ट लेकर पहुंचे विक्की जैन और अंकिता लोखंडे, इन कंटेस्टेंट्स को दिया तोहफा

    Updated: Thu, 22 Feb 2024 05:23 PM (IST)

    बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) के कुछ पॉपुलर कंटेस्टेंट्स हाल ही में डांस रियलिटी शो डांस दीवाने 4 के मंच पर पहुंचे। जहां इन सभी ने शो के कंटेस्टेंट्स के स ...और पढ़ें

    डांस दीवाने 4 में चांदी के गिफ्ट लेकर पहुंचे विक्की जैन और अंकिता लोखंडे, (X Image)
    डांस दीवाने 4 में चांदी के गिफ्ट लेकर पहुंचे विक्की जैन और अंकिता लोखंडे, (X Image)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस 17 के कंटेस्टेंट्स एक बार फिर एक साथ एक मंच पर इकट्ठा हुए। इस मंच का नाम है डांस दीवाने सीजन 4 का मंच। बिग बॉस 17 के इन कंटेस्टेंट्स ने शो में चार चांद लगाए। वहीं, अंकिता लोखंडे और विक्की जैन,तो चांदी के गिफ्ट लेकर शो में पहुंचे।

    डांस दीवाने सीजन 4 को माधुरी दीक्षित और सुनील शेट्टी होस्ट कर रहे हैं। अपने शो का प्रमोशन करने दोनों स्टार्स बिग बॉस 17 के ग्रैंड फिनाले में भी पहुंचे थे।

    यह भी पढ़ें- Mannara Chopra: बिग बॉस 17 में अधूर रह गई मनारा चोपड़ा की इच्छा हुई पूरी, तहलका और उनकी पत्नी ने दिया साथ

    शामिल हुए ये बिग बॉस कंटेस्टेंट्स

    डांस दीवाने 4 में पहुंचे बिग बॉस 17 के कंटेस्टेंट्स की बात करें, तो इनमें अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के अलावा मनारा चोपड़ा, अभिषेक कुमार, मुनव्वर फारूकी, ईशा मालवीय, समर्थ जुरेल, ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट का नाम शामिल है। इन सभी स्टार्स ने डांस दीवाने 4 के मंच पर खूब एंजॉय किया।

    चांदी के गिफ्ट लेकर पहुंचे विक्की और अंकिता

    डांस दीवाने 4 से बिग बॉस 17 के कंटेस्टेंट्स के कई प्रोमो सामने आए हैं। इनमें से एक वीडियो अंकिता लोखंडे और विक्की जैन का है। वीडियो में विक्की और अंकिता ने बताया कि वो डांस दीवाने 4 की तीन देवियों के लिए तोहफे लेकर आए। विक्की ने गिफ्ट को खोलते हुए बताया कि ये चांदी के सिक्के हैं, जिस पर तीन देवियां बनी हुई हैं। उन्होंने आगे कहा कि हम शो की तीन देवियों के लिए गिफ्ट में तीन देवियां लेकर आए हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by ColorsTV (@colorstv)

    विक्की और अंकिता की परफॉर्मेंस

    अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने डांस दीवाने 4 के मंच पर एक रोमांटिक परफॉर्मेंस भी दी। दोनों ने कभी खुशी कभी गम के सुपरहिट गाने सूरज हुआ  मद्धम पर सिजलिंग डांस परफॉर्मेंस दी। इसके अलावा विक्की ने शो की एक कंटेस्टेंट के पति को रोमांटिक डांस करने के टिप्स भी दिए। अंकिता और विक्की ने कपल को सिखाने की कोशिश की, लेकिन ज्यादा सफलता उन्हें मिल नहीं पाई।  

    यह भी पढ़ें- Munawar Faruqui: अनुराग डोभाल ने बिग बॉस विनर मुनव्वर फारूकी पर किया हमला, कहा- 'धर्म के नाम पर तू लड़कियों...'

    खबरें और भी