Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ayesha Khan को फोटोशूट में दिया गया जालीदार टॉप, झिझकने पर मिला ये जवाब, हैरेसमेंट पर छलका एक्ट्रेस का दर्द

    Updated: Fri, 05 Apr 2024 08:11 AM (IST)

    आयशा खान (Ayesha Khan) ने बिग बॉस 17 में शामिल होकर खूब शोहरत कमाई। एक्ट्रेस शो में कुछ दिनों के लिए ही शामिल हुई थीं लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग में जबरदस ...और पढ़ें

    हैरेसमेंट पर छलका आयशा खान का दर्द, (X Image)
    हैरेसमेंट पर छलका आयशा खान का दर्द, (X Image)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस 17 फेम आयशा खान ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। एक्ट्रेस ने काम पाने की जद्दोजहद में झेली गई परेशानियों पर बात की है। इसके अलावा कास्टिंग काउच और यौन उत्पीड़न पर भी आयशा खान का दर्द छलका।

    आयशा खान ग्लैमर की दुनिया में नाम बनाने के लिए लंबे वक्त से संघर्ष कर रही हैं। एक्टिंग की दुनिया में उन्होंने बतौर बाल कलाकार शुरुआत की, लेकिन आगे बढ़ने का उनका ये संघर्ष आसान नहीं था।

    आयशा के मुश्किल भरे दिन

    आयशा खान ने अपने हालिया इंटरव्यू में कास्टिंग डायरेक्टर्स और एजेंसी के बारे में बात करते हुए बताया कि कैसे नए लोगों को परेशान किया जाता है। हॉटरफ्लाई के साथ बात करते हुए आयशा खान ने कहा कि करियर के शुरुआती दौर में उन्होंने एक एजेंसी ज्वाइन की थी। वो एक्ट्रेस के साथ एक फोटोशूट करना चाहते थे।

    फोटोशूट के नाम पर उत्पीड़न

    आयशा खान को एजेंसी ने 3- 4 आउटफिट दिए। इनमें से एक नेटेड (जालीदार) टॉप था। एक्ट्रेस को लगा कि शायद इसके अंदर इनर पहनना होगा, लेकिन उन्होंने ऐसा करने से मना कर दिया और टॉप को बिना इनर पहनकर आने के लिए कहा। आयशा खान ने ये बताया कि उन्हें इंडस्ट्री के कुछ बड़े नामों का उदाहरण देते हुए कहा गया कि माधुरी ने भी ऐसा किया था। एक्ट्रेस ने कहा, "जब भी वो आपके पास आएंगे, वो कहेंगे- अरे माधुरी और कई बड़े स्टार्स ने ऐसा किया था, देखों आज वो कितने सक्सेसफुल हैं।"

    चलती ऑटो में किया परेशान

    आयशा खान ने दूसरा इंसिडेंट शेयर करते हुए बताया जब एक शख्स उनका पीछा करने लगा था। एक्ट्रेस ने कहा कि ये दो साल पहले की बात है। वो एक ऑटो में सफर कर रही थीं और घुटने तक लंबी ड्रेस पहनी हुई थी। इस बीच ऑटो ड्राइवर ने बताया कि कोई उनका पीछा कर रहा है। एक्ट्रेस को लगा कि शायद कोई उनका फैन होगा, क्योंकि तब वो इंस्टाग्राम पर थोड़ी फेमस हो चुकी थीं। आयशा खान ने आगे बताया कि वो शख्स उनके पास आया और उनके जांघों को छूने की कोशिश करने लगा। इस हादसे ने एक्ट्रेस के रोंगटे खड़े कर दिए थे।  

    खबरें और भी

    जब पिता से भी बड़े शख्स ने किया उत्पीड़न 

    आयशा खान ने आखिर में अपनी जिंदगी के सबसे खराब इंसिडेंट के बारे में बताया। एक्ट्रेस ने कहा कि जब वो मलाड में रहती थीं, तो एक दिन सेव पुरी खाने बाहर सड़क पर गईं। जब वो वापस लौट रही थीं, तो उम्र में उनके पिता से भी बड़ा एक शख्स पास आकर रुका। एक्ट्रेस को लगा कि शायद कोई जान-पहचान वाला है, इसलिए उन्होंने पूछा क्या हुआ अंकल और जवाब में उस आदमी ने आयशा के ब्रेस्ट पर कमेंट कर दिया।