Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बिग बॉस 17 फेम Khanzaadi ने उड़ाया अभिषेक कुमार का मजाक, बोलीं- 'पागल लगता है...'

    Updated: Thu, 14 Mar 2024 05:43 PM (IST)

    खानजादी बिग बॉस 17 में नजर आई थीं। हालांकि शो में उनकी जर्नी कुछ खास नहीं रही और वो कुछ ही दिनों में इस शो से बाहर हो गई थीं। शो में उन्होंने कई लोगों ...और पढ़ें

    अभिषेक कुमार और खानजादी (Photo Credit: Instagram)
    अभिषेक कुमार और खानजादी (Photo Credit: Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 17 खत्म हो गया है, लेकिन इसके कई कंटेस्टेंट अभी तक चर्चा में बने हुए हैं। इस शो का खिताब मुनव्वर फारूकी ने अपने नाम किया था। वहीं, अभिषेक शो के फर्स्ट रनर अप बने थे। इस शो के दौरान अभिषेक और खानजादी के बीच खास कनेक्शन भी देखने को मिला था।

    हालांकि, शो से बाहर आने के बाद अभिषेक और खानजादी दोनों ने ही अपने इस रिश्ते पर कई बार खुलकर बात भी की है, लेकिन अब खानजादी का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वह अभिषेक कुमार का जिक्र करते हुए नजर आ रही हैं।

    यह भी पढ़ें: 'मेरा रिश्ता रियल था...', अभिषेक के साथ अपने रिलेशनशिप पर Khanzaadi ने की खुलकर बात, बताया क्यों हटी थीं पीछे

    खानजादी ने उड़ाया अभिषेक का मजाक?

    बिग बॉस 17 में ईशा मालवीय से लड़ाई के बाद अभिषेक कुमार को शो में सबसे ज्यादा खानजादी के करीब आते हुए देखा गया था। शो में दोनों के बीच हुई दोस्ती को लोगों ने भी काफी पसंद किया था। हालांकि, शो में रहते हुए दोनों में से किसी ने भी इस पर बात नहीं की।

    ऐसे में अब खानजादी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अभिषेक के बारे में बात करते हुए दिखाई दे रही हैं। बता दें कि हाल ही में खानजादी का एक इवेंट हुआ, जिसमें उनके फैंस ने उनसे अभिषेक को लेकर सवाल पूछा कि अभिषेक कैसे लगते हैं। इस पर खानजादी ने जवाब दिया कि वह पागल लगता है। मेड, अग्रेसिव और प्यारा लगता है। हालांकि, कुछ लोग उन्हें इसके लिए ट्रोल कर रहे हैं और कुछ इसे फनी अंदाज में ले रहे हैं।

    खबरें और भी

    क्यों पीछे हटी थीं खानजादी

    एक इंटरव्यू में बात करते हुए खानजादी ने बताया था कि मैंने एक कदम पीछे इसलिए लिया, क्योंकि मुझे एहसास था कि हमारे माता-पिता शो देख रहे थे। मेरा परिवार बहुत रूढ़िवादी है, यह मेरे लिए मुश्किल हो गया था। इन वजह से मैं हमारे रिश्ते को आगे नहीं बढ़ा सकी।

    यह भी पढ़ें: 'मुझे डर लगता है उनसे...', Salman Khan को लेकर ये क्या बोल गईं 'बिग बॉस 17' की खानजादी