यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bigg Boss 17: ''मीटर खींच कर रख लाला ट्रॉफी आ रही है'', Munawar Faruqui के सपोर्ट में उतरा शो का ये EX विनर
Bigg Boss 17 Finalist सलमान खान के मोस्ट कंट्रोवर्शियल शो बिग बॉस 17 के फेमस कंटेस्टेंट मुनव्वर फारूकी को लेकर आए दिन खबरें सामने आती रहती हैं। इस सीज ...और पढ़ें

HighLights
- जानिए मुनव्वर फारूकी के सपोर्ट में कौन आया
- सबसे मजबूत कंटेस्टेंट में से एक मुनव्वर फारूकी
- घर के अंदर और बाहर निशाने पर रहे मुनव्वर
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Bigg Boss 17 Munawar Faruqui: टीवी के चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 17 को लेकर हर रोज लेटेस्ट अपडेट सामने आती रहती हैं। जिनमें सलमान खान के इस शो के मशहूर कंटेस्टेंट मुनव्वर फारूकी का नाम भी शामिल रहता है।
इस बीच मुनव्वर फारूकी को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। मुनव्वर के सपोर्ट में बिग बॉस का एक फॉर्मर विनर मैदान में उतर आया है, जिसने अपने समय के सीजन में बिग बॉस के घर में जमकर धमाल मचाया था। आइए जानते है कि वो शख्स आखिर कौन है।
जानिए मुनव्वर फारूकी के सपोर्ट में कौन आया
मुनव्वर फारूकी को लेकर बिग बॉस 17 के फाइनलिस्ट होने के दावे काफी किए जा रहे हैं और ज्यादातर लोग उनको सलमान खान के शो के विनर के रूप में देख रहे हैं। इस दावे को अब और बढ़ावा देने लिए बीते साल के बिग बॉस विनर एमसी स्टेन आगे आ गए हैं।
शनिवार को फेमस रैपर एमसी स्टेन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर स्टोरी में एक लेटेस्ट फोटो शेयर की है। इस तस्वीर में एमसी स्टेन के बिग बॉस 17 कंटेस्टेंट मुनव्वर फारूकी नजर आ रहे हैं। सिर्फ इतना ही नहीं एमसी स्टेन ने इस फोटो के साथ लिखा है- ''मीटर खींच रख लाला ट्रॉफी आ रही है, हमेशा तुम्हारे पीछे खड़ा हूं, हक से भाई।''
खबरें और भी

बिग बॉस 16 विनर स्टेन की इस पोस्ट के बाद मुनव्वर फारूकी को लेकर सुर्खियों का बाजार काफी गर्म हो गया है। हालांकि वो तो आने वाला वक्त बताएगा कि क्या मुनव्वर सलमान खान के इस शो को जीत पाएंगे या नहीं।
सबसे मजबूत कंटेस्टेंट में से एक मुनव्वर फारूकी
बिग बॉस 17 के इस सीजन में मुनव्वर फारूकी ने जबरदस्त खेल दिखाया गया है। हालांकि इस दौरान बिग बॉस के घर के अंदर और बाहर उनकी निजी लाइफ को लेकर काफी हल्ला बोला गया है। लेकिन मुनव्वर ने बतौर कंटेस्टेंट हार नहीं मानी है और मजबूती के साथ आगे निकल कर आए हैं। ऐसे में इस सीजन फाइनलिस्ट में मुनव्वर फारूकी का नाम जा सकता है।