Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    कॉमेडियन Munawar Faruqui की फीस जानकर हो जाएंगे हैरान, एक-एक दिन के लिए सलमान के शो से वसूली है इतनी मोटी रकम

    Updated: Wed, 24 Jan 2024 04:26 PM (IST)

    Bigg Boss 17 फेमस रियलिटी शो बिग बॉस 17 का सफर टेलीविजन की दुनिया से इसी हफ्ते खत्म हो जाएगा। इस बार की बाजी कौन मारेगा इसका खुलासा तो फिनाले में होगा ...और पढ़ें

    'बिग बॉस 17' फाइनलिस्ट मुनव्वर फारुकी (फाइल फोटो)
    'बिग बॉस 17' फाइनलिस्ट मुनव्वर फारुकी (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. मुनव्वर फारुकी की फीस का हुआ खुलासा
    2. ग्रैंड फिनाले तक मोटी रकम कमा लेंगे मुनव्वर
    3. 28 जनवरी को है ग्रैंड फिनाले

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस 17 के फाइनलिस्ट मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui) का नाम विनर की रेस में सबसे आगे है। फैंस उन्हें इस सीजन का विनर बनाने के लिए कोई कसर छोड़ते नहीं नजर आ रहे हैं। कॉमेडियन मुनव्वर लगातार सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रहे हैं। शो में रहते हुए उन्होंने फैंस को एंटरटेन करने की कोशिश की है। अब 'बिग बॉस 17' का ग्रैंड फिनाले नजदीक है। इस कड़ी में हम आपको बताएंगे कि मुनव्वर ने बिग बॉस 17 में रहते हुए अब तक कितनी फीस वसूली है।

    'बिग बॉस 17' के सबसे पसंद किए जाने वाले कंटेस्टेंट हैं मुन

    मुनव्वर फारुकी, बिग बॉस 17 के मोस्ट पॉपुलर कंटेस्टेंट हैं। तमाम बैशिंग और आरोप के बाद भी फैंस के बीच उनकी लोकप्रियता कम नहीं हुई। मुनव्वर कई हफ्तों तक 'बिग बॉस किंग' बने रहे। लोगों का दिल जीतते हुए वह अब टॉप 5 फाइनलिस्ट में से एक हैं। कॉमेडियन के फैंस जितना अपने फेवरेट के हाथ में ट्रॉफी देखने के लिए बेताब हैं, उतना ही ये जानने के भी इच्छुक हैं कि उनकी पर वीक अरनिंग कितनी रही। तो चलिये बताते हैं आपको कि मुनव्वर ने बिग बॉस 17 से कितनी कमाई कर ली।

    View this post on Instagram

    A post shared by Munawar Faruqui (@munawar.faruqui)

    हर हफ्ते की इतनी मोटी कमाई

    बिग बॉस 17 की हाईएस्ट पेड कंटेस्टेंट मनारा चोपड़ा बताई जा रही हैं। हालांकि, मुनव्वर, मनारा से ज्यादा पीछे नहीं हैं। मिस मालिनी डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, शुरुआत से लेकर अब तक, मुनव्वर ने हर हफ्ते 8 लाख तक की कमाई की है। यानी कि उनकी एक दिन की इनकम 1.1 लाख रही है। इस लिहाज से अगर 97 दिनों की इनकम देखें, तो मुनव्वर ने 1.1 करोड़ तक की कमाई कर डाली है। 

    विनिंग प्राइज से दोगुनी कमाई करेंगे मुनव्वर 

    रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि इस कमाई के अनुसार, ग्रैंड फिनाले कर मुनव्वर 1.2 करोड़ तक की कमाई कर लेंगे। यह राशि विनिंग प्राइज से दोगुनी ज्यादा होगी, जो कि 50 लाख तक की हो सकती है।

    यह भी पढ़े: Bigg Boss 17: अंकिता लोखंडे पर भड़कीं मनारा चोपड़ा की बहन, कहा- उधार के कपड़े पहनती है

    खबरें और भी