Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 17 की ट्रॉफी हारने के बाद ढोल-नगाड़े पर Abhishek Kumar ने किया भांगड़ा, फैंस बोले- 'असली विनर'

    Updated: Mon, 29 Jan 2024 10:14 PM (IST)

    Abhishek Kumar Video टीवी एक्टर अभिषेक कुमार बिग बॉस सीजन 17 के विनर तो नहीं बन पाए लेकिन उन्होंने अपनी जर्नी से करोड़ों दिल जीते। फर्स्ट रनर-अप रहे अ ...और पढ़ें

    हारने के बाद ढोल नगाड़े पर नाचे अभिषेक कुमार। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    हारने के बाद ढोल नगाड़े पर नाचे अभिषेक कुमार। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Bigg Boss 17 Abhishek Kumar Video: 'उडारियां' और 'बेकाबू' जैसे सीरियल्स में काम कर चुके अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) अब घर-घर में मशहूर हो गए हैं। 'बिग बॉस सीजन 17' के बाद अभिषेक की किस्मत एकदम पलट गई है। विलेन से हीरो बनने तक उन्होंने जनता के दिलों में अपनी जगह बनाई।

    बड़े-बड़े धुरंधरों को पीछे छोड़ अभिषेक कुमार ने 'बिग बॉस 17' के फाइनल में अपनी जगह बनाई। शो के विजेता मुनव्वर फारूकी के साथ वोटिंग ट्रेंड में उनकी कड़ी टक्कर देखने को मिली। वह टॉप 2 में तो पहुंचे, लेकिन ट्रॉफी से चूक गए। सीजन के फर्स्ट रनर-अप बने अभिषेक कुमार ने ट्रॉफी न सही, ऑडियंस का दिल जरूर जीता है और उनके चाहने वाले उन्हें ही विनर बता रहे हैं।

    ढोल-नगाड़े पर नाचे अभिषेक कुमार

    'बिग बॉस 17' खत्म होने के बाद अभिषेक कुमार का घर पर शानदार तरीके से स्वागत हुआ। सोमवार को एक्टर अपने दोस्तों के साथ मुंबई में ढोल-नगाड़े पर नाचते हुए नजर आए। उन्होंने फ्रेंड्स के साथ दिल खोलकर भांगड़ा किया। इस दौरान एक्टर ब्लैक आउटफिट और व्हाइट स्नीकर्स में बहुत हैंडसम लग रहे थे।

    View this post on Instagram

    A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17: 'जानना चाहता हूं वो कैसी है', शो खत्म होते ही Abhishek Kumar इस लड़की से मिलने के लिए हुए बेताब

    फैंस ने अभिषेक कुमार को बताया असली विनर

    सोशल मीडिया पर लोग अभिषेक कुमार को असली विनर बता रहे हैं। एक यूजर ने कहा, "डिजर्विंग।" एक ने कहा, "अभिषेक ने लोगों का दिल जीता है।" एक और यूजर ने कमेंट किया, "हाय यार। यह हमेशा दिल जीत लेता है मुंडा।" एक फैन ने कहा, "असली जीत तो अभिषेक की हुई है।" एक और ने लिखा, "रियल विनर अभिषेक।" एक फैन ने कमेंट में लिखा, "आखिरी तक रहना बड़ी बात है। हार जीत तो होती रहती है।" इसी तरह लोग 'उडारियां' एक्टर पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

    खबरें और भी

    बता दें कि अभिषेक कुमार की इंस्टाग्राम पर भी फैन फॉलोइंग बिग बॉस के बाद काफी बढ़ गई है। इंस्टाग्राम पर अब उन्हें 3.7 मिलियन लोग फॉलो कर रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17 Winner: मुनव्वर फारूकी बने विनर, ट्रॉफी और 50 लाख रुपये प्राइज मनी के साथ मिली चमचमाती कार