यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bigg Boss 17 King: सबको पीछे छोड़ सलमान के शो का किंग बना ये कंटेस्टेंट, घर ले जाएगा 'बिग बॉस 17' की ट्रॉफी!
Bigg Boss 17 King बिग बॉस 17 शो अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बना रहता है। कभी कंटेस्टेंट्स के आपसी झगड़े शो का हाईलाइटिंग प्वाइंट बने रहते ह ...और पढ़ें

HighLights
- बिग बॉस 17 से हाल ही में बेघर हुईं ऐश्वर्या शर्मा
- आयशा और मुनव्वर का एंगल है शो का हाईलाइटिंग प्वाइंट
- 'बिग बॉस 17' किंग का हुआ खुलासा
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Bigg Boss 17 King: बीते कुछ दिनों से मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui) 'बिग बॉस 17' के सबसे हाईलाइटिंग कंटेस्टेंट हैं। आयशा खान की एंट्री के बाद से वह लगातार निशाने पर हैं। इसका असर मनारा के साथ उनकी बॉन्डिंग पर भी देखने को मिल रहा है। हालिया एपिसोड में व्यूअर्स को मुनव्वर का वो रूप देखने को मिला, जो आज से पहले कभी नहीं देखा गया।
'बिग बॉस 17' के अहम कंटेस्टेंट हैं मुनव्वर फारुकी
अक्सर शांत रहने वाले मुनव्वर फारुकी ने मनारा की ऐसी क्लास लगाई कि देखने वाले देखते रह गए। उन्होंने न सिर्फ मनारा के सामने तेज आवाज में बात की, बल्कि बिग बॉस की प्रॉपर्टी को नुकसान पहुंचाते हुए शीशे का ग्लास तक तोड़ दिया। कॉमेडियन का ये एटीट्यूड देखने लायक रहा। लेकिन इन सबका असर उनकी पॉपुलैरिटी पर पड़ते नहीं दिखा। फैंस ने एक बार फिर उन्हें ही अपना 'राजा' चुना है।
इस हफ्ते के 'बिग बॉस 17' के किंग का खुलासा कर दिया गया है। यह कोई और नहीं, बल्कि मुनव्वर फारुकी ही हैं। शो में उनके पास्ट का खुलासा हुआ, जिसके बाद फैंस को उनके बारे में कुछ नई बातें पता चलीं। एक तरह से मुनव्वर की पर्सनल लाइफ नेशनल टेलीविजन पर खुलकर सबके सामने आ गई। लेकिन निजी जिंदगी को लेकर हुई गॉसिप के बाद भी मुनव्वर की पॉपुलैरिटी टस से मस नहीं हुई।
.jpg)
मुनव्वर को लेकर कही गई ये बातें
कुछ दिनों पहले मुनव्वर ने ईशा और समर्थ को कॉमेडियन की फैमिली लाइफ से जुड़ा एक सच बताया था। उन्होंने कहा था कि मुनव्वर अपने बेटे के साथ रहने का झूठ बोलते आए हैं। उन्होंने बताया था कि मुनव्वर अपने बेटे के साथ नहीं रहते हैं। लाइव फीड में आयशा को नील से ये भी कहते सुना गया कि वह यहां सिर्फ गेम के लिए हैं और इसके लिए मुनव्वर का इस्तेमाल कर रहे हैं।