Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 17: सलमान के शो में ये एक्स कपल लेगा साथ एंट्री? ब्रेकअप की खबर से तोड़ा था फैंस का दिल

    By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
    Updated: Fri, 13 Oct 2023 03:59 PM (IST)

    Bigg Boss 17 बिग बॉस सीजन 17 के टीवी पर प्रसारित होने की डेट जैसे-जैसे पास आ रही है वैसे-वैसे शो के कंटेस्टेंट को लेकर फैंस की बेसब्री बढ़ती जा रही है ...और पढ़ें

    बिग बॉस 17 में जाएगा ये एक्स कपल / फोटो-इंस्टाग्राम
    बिग बॉस 17 में जाएगा ये एक्स कपल / फोटो-इंस्टाग्राम

    नई दिल्ली, जेएनएन। सलमान खान के विवादित शो का टीवी पर ग्रैंड प्रीमियर होने में महज 2 दिन बचे हैं। रविवार को कलर्स के इस विवादित शो की शुरुआत होगी, जहां एक-एक करके सभी कंटेस्टेंट के चेहरे सामने आएंगे। हर साल की तरह इस साल भी फैंस ये जानने के लिए बेहद उत्सुक हैं कि इस सीजन में कौन-कौन से सेलिब्रिटीज हिस्सा लेंगे।

    इस शो की थीम से लेकर, घर की झलक तक, कई अपडेट सामने आ चुकी हैं। हालांकि, मेकर्स ने कंटेस्टेंट के नामों पर अब तक सस्पेंस बनाया हुआ है, जिसने फैंस की बैचेनी को और भी ज्यादा बढ़ा दिया है।

    अब हालिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस शो के लिए Bigg Boss 17 के मेकर्स अब भी कई सितारों को अप्रोच कर रहे हैं। उन्होंने हाल ही में टीवी के एक फेमस एक्स कपल को भी अपने शो के लिए अप्रोच किया है।

    इस एक्स कपल को बिग बॉस 17 के लिए किया गया अप्रोच

    बिग बॉस के नए सीजन के आने से पहले सोशल मीडिया पर हलचल मची हुई है। अब हाल ही में एक बिग बॉस पेज ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जानकारी शेयर करते हुए बताया है कि 'पवित्र रिश्ता' (Pavitra Rishta) में पूर्वी और अर्जुन सलमान खान के कंट्रोवर्शियल शो के साथ एंट्री ले सकते हैं। पूर्वी और अर्जुन से आप समझ ही गए होंगे कि हम किसकी बात कर रहे हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17 ग्रैंड प्रीमियर से पहले लीक हुईं सलमान खान की ये फोटो, सेट पर दबंग दिखे भाईजान

    अगर नहीं, तो बता दें कि हम बात कर रहे हैं रियल लाइफ में एक-दूसरे को डेट कर चुके कपल आशा नेगी(Asha Negi) और ऋत्विक धनजानी की, जिन्हें रिपोर्ट्स की मानें तो बिग बॉस सीजन 17 में हिस्सा लेने के लिए मेकर्स अप्रोच कर रहे हैं।

    हालांकि, वो शो का हिस्सा बनेंगे या नहीं, इसका खुलासा तो 2 दिन में हो ही जाएगा। आपको बता दें कि आशा नेगी और ऋत्विक धनजानी एक समय पर टीवी के पसंदीदा कपल की लिस्ट में शुमार थे।

    साल 2020 में आशा-ऋत्विक की राहें हुई थी अलग

    आशा नेगी और ऋत्विक धन्जानी के प्यार की शुरुआत एकता कपूर के पॉपुलर शो 'पवित्र रिश्ता' के सेट से हुई थी। हालांकि, साल 2020 में पैंडेमिक के दौरान दोनों का ब्रेकअप हो गया था। उनके ब्रेकअप की खबर ने फैंस के दिलों को सौ टुकड़े कर दिए। दोनों ने करीबन 7 साल तक एक-दूसरे को डेट किया।

    आज भी दोनों के फैंस सोशल मीडिया पर अक्सर ये गुजारिश करते हुए नजर आते हैं कि ये कपल साथ आ जाए। हालांकि, ब्रेकअप के बाद भी दोनों सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के लिए पोस्ट करते रहते हैं।

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17: मिस्टर फैजू नहीं,बल्कि उनके जिगरी दोस्त सलमान के शो में दिखाएंगे जलवा, फैन फॉलोइंग उड़ा देगी होश