Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 17: समर्थ जुरेल को थप्पड़ मारने की Abhishek Kumar को मिलेगी सजा, कंटेस्टेंट के फैंस को लगेगा झटका?

    By Ashish RajendraEdited By: Ashish Rajendra
    Updated: Thu, 04 Jan 2024 06:28 PM (IST)

    Bigg Boss 17 Elimination बिग बॉस 17 के कंटेस्टेंट्स समर्थ जुरेल को नेशनल टीवी थप्पड़ मारने की वजह से अभिषेक कुमार का नाम लगातार सुर्खियां बटोर रहा है। ...और पढ़ें

    अभिषेक कुमार को मिलेगी सजा (Photo Credit-Instagram)
    अभिषेक कुमार को मिलेगी सजा (Photo Credit-Instagram)

    HighLights

    1. क्या बिग बॉस 17 से बाहर होंगे अभिषेक कुमार
    2. नेशनल टीवी पर अभिषेक ने समर्थ जुरेल को मारा थप्पड़
    3. इस वजह से अभिषेक कुमार ने खोया आपा

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Bigg Boss 17 Abhishek Kumar: सलमान खान के शो बिग बॉस 17 में इस समय में भूचाल मचा हुआ है। कंटेस्टेंट समर्थ जुरेल को नेशनल टीवी पर थप्पड़ मारने की वजह से अभिषेक कुमार का नाम लगातार सुर्खियां बटोर रहा है।

    इस बीच अभिषेक को लेकर इस समय बेहद बड़ी खबर सामने आ रही है, जिसे जानकर उनके फैंस को बड़ा झटका लग सकता है। आने वाले बिग बॉस 17 के वीकेंड के वार में अभिषेक कुमार घर के अन्य सदस्य समर्थ पर हाथ उठाने का खामियाजा भुगतना पड़ सकता है।

    क्या बिग बॉस 17 से बाहर होंगे अभिषेक कुमार

    छोटे पर्दे का मशहूर शो बिग बॉस 17 आए दिन चर्चा का विषय बनता रहता है। इस शो में मौजूद कंटेस्टेंट्स अक्सर कुछ ऐसा कर देते हैं, जिसकी वजह सलमान खान का ये रियलिटी शो लाइमलाइट का हिस्सा बनता है। इन दिनों अभिषेक कुमार वो बिग बॉस कंटेस्टेंट हैं, जो सुर्खियों में बने हुए हैं।

    बिग बॉस 17 ताजा खबरी की रिपोर्ट के मुताबिक शो के मेकर्स अभिषेक कुमार को लेकर बड़ी प्लानिंग कर रहे हैं। दरअसल समर्थ जुरेल को शो के दौरान थप्पड़ मारकर अभिषेक ने बिग बॉस का सबसे बड़ा नियम तोड़ा है, जिसके चलते अब शो के मेकर्स अभिषेक कुमार के खिलाफ बड़ा एक्शन ले सकते हैं।

    खबरें और भी

    जिसके चलते आने वाले वीकेंड का वार एपिसोड में अभिषेक को घर से बाहर भी किया जा सकता है। हालांकि अभी इस मामले की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा सकती है। लेकिन अगर ऐसा वास्तव में होता है तो बिग बॉस 17 के फैंस और अभिषेक कुमार के चाहने वालों के इससे बड़ा झटका लग सकता है।

    इस वजह से अभिषेक कुमार ने समर्थ को मारा थप्पड़

    हाल ही में सलमान खान शो बिग बॉस 17 के दौरान अभिषेक कुमार और ईशा मालवीय के बीच हमेशा की तरह काफी वहस छिड़ गई। इन दोनों के बीच समर्थ जुरेल भी आ गए और वह अभिषेक को पोक करने लगे। बात इतनी हद से ज्यादा बढ़ गई कि अभिषेक कुमार अपना आपा खो बैठे और समर्थ की हरकतों पर गुस्सा होते हुए उन्होंने एक जोरदार तमाचा जड़ दिया।

    ये भी पढ़ें- Bigg Boss 17: 'मैं भूला नहीं हूं, जहां रहता हूं...', बाहर आकर अनुराग डोभाल ने मुनव्वर फारुकी को दी धमकी