Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 17 Wild Card: सोशल मीडिया की इस बिंदास बाला की होगी एंट्री? मुकाबला देख अंकिता-आयशा के छूट जाएंगे पसीने

    Updated: Fri, 22 Dec 2023 11:55 AM (IST)

    Bigg Boss 17 Wild Card Entry बिग बॉस 17 में हाल ही में कोरियन सिंगर ऑरा ने वाइल्ड कार्ड बन एंट्री की। उनके बाद आयशा खान शो में शामिल हुई। उन्होंने आत ...और पढ़ें

    सलमान खान के शो में होगी एक और वाइल्ड कार्ड एंट्री ? (X Image)
    सलमान खान के शो में होगी एक और वाइल्ड कार्ड एंट्री ? (X Image)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस 17 में बैक-टू- बैक कई ट्विस्ट देखने को मिल रहे है। शो अब अपने 11वें हफ्ते में एंटर करने वाला है। इसके साथ ही बिग बॉस का गेम अब इंटेंस होता जा रहा है। मेकर्स भी शो को दिलचस्प बनाने के लिए पूरी कोशिश कर रहे हैं।

    बिग बॉस 17 में हाल ही में कोरियन सिंगर ऑरा ने वाइल्ड कार्ड बन एंट्री की। उनके बाद आयशा खान शो में शामिल हुई। उन्होंने आते ही बिग बॉस के मजबूत खिलाड़ी मुनव्वर फारुकी का सारा गेम पलट करके रख दिया। अब घर में जल्द एक और वाइल्ड कार्ड एंट्री की अपडेट आई है।

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17: जानें खुद को शातिर समझने वाले ये कंटेस्टेंट्स हैं कितने पढ़े-लिखे, इस खिलाड़ी के पास नहीं कोई डिग्री

    कौन होगा शो में शामिल ?

    बिग बॉस 17 के मेकर्स ने इस बार सोशल मीडिया की एक बिंदास और बोल्ड इन्फ्लुएंसर को चुना, जो पहले भी दर्शकों को काफी एंटरटेन कर चुकी हैं। टेली चक्कर की रिपोर्ट के अनुसार, बिग बॉस 17 में जल्द मनीषा रानी की बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री शामिल हो सकती हैं।

    एंटरटेनमेंट का मिलेगा फुल डोज

    बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में मनीषा रानी पहले ही अपना जलवा दिखा चुकी हैं। शो में उन्होंने जमकर दर्शकों को एंटरटेनमेंट का तड़का दिया। मनीषा रानी का बात करने का तरीका हो, अभिषेक मल्हान संग उनकी बॉन्डिंग या फिर एल्विश यादव संग उनका फ्लर्ट करना हो, बिग बॉस के घर में उनका हर अंदाज दिलचस्प था।

    खबरें और भी

    बिग बॉस 17 में होगा धमाका

    मनीषा रानी को लेकर हाल ही में खबर आई थी कि वो कलर्स के शो झलक दिखला जा सीजन 11 में हिस्सा लेने वाली हैं। इस बीच अब ये अपडेट आ गई कि मनीषा रानी, झलक दिखला जा नहीं, बल्कि बिग बॉस 17 के घर में धमाल मचाने वाली हैं। हालांकि, अभी इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17: नाजीला सिताशी ने Munawar Faruqui को किया बेनकाब, कहा- 'सिर्फ आयशा होती तो माफ कर देती'

    किस कंटेस्टेंट का खत्म होगा सफर ?

    बिग बॉस 17 की अपडेट की बात करें तो इस हफ्ते घर में चार कंटेस्टेंट्स नॉमिनेटेड हैं। इनमें नील भट्ट, ऐश्वर्या शर्मा, अंकिता लोखंडे और अनुराग डोभाल का नाम शामिल है। अपकमिंग वीकेंड का वार में इनमें से किसी का सफर बिग बॉस 17 से हमेशा के लिए खत्म हो जाएगा।