Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 17: घर में जिससे हुई Mannara Chopra की सबसे ज्यादा लड़ाई,उसे ही बोला- आई लव यू, बदले दिखे तेवर

    Updated: Mon, 29 Jan 2024 04:41 PM (IST)

    Bigg Boss 17 बिग बॉस हाउस एक ऐसी जगह है जहां कंटेस्टेंट के बीच दोस्ती और दुश्मनी दोनों ही देखने को मिलती है। सलमान खान के शो के इस सीजन में भी मनारा च ...और पढ़ें

    मनारा चोपड़ा ने बिग बॉस 17 खत्म होते ही अपनी दुश्मन की तारीफ की / फोटो- Instagram
    मनारा चोपड़ा ने बिग बॉस 17 खत्म होते ही अपनी दुश्मन की तारीफ की / फोटो- Instagram

    HighLights

    1. मनारा चोपड़ा ने की अपनी सबसे बड़ी दुश्मन की तारीफ
    2. बदले-बदले दिखे मनारा चोपड़ा के मिजाज
    3. घर में जिससे हुई लड़ाई मनारा चोपड़ा ने उसे ही कहा- आई लव यूं

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Bigg Boss 17: बिग बॉस एक ऐसा विवादित शो है, जिसमें हर पल रिश्तों की परीक्षा ली जाती है। कभी बाहर की दोस्ती इस घर में आकर टूट जाती है, तो वहीं कभी घर में ही कंटेस्टेंट अपना प्यार ढूंढ लेते हैं। हालांकि, इन सबके बीच शो में काफी लड़ाई और झगड़ा भी देखने को मिलता है।

    कंटेस्टेंट एक-दूसरे पर जहां शब्दों से कीचड़ उछालने से बाज नहीं आते, तो वहीं कुछ तो एक-दूसरे को कट्टर दुश्मन भी बन जाते हैं। इस सीजन में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला, जहां मनारा चोपड़ा का खानजादी से लेकर अंकिता लोखंडे और सोनिया जैसी कई कंटेस्टेंट के साथ खूब झगड़े हुए और पूरे सीजन उनसे तनातनी रही।

    लेकिन हाल ही में इस शो के खत्म होते ही मनारा चोपड़ा के सुर बदले-बदले नजर आए और उन्होंने अपनी सबसे बड़ी दुश्मन की जमकर तारीफ की।

    मनारा चोपड़ा ने बांधे अपनी दुश्मन के तारीफों के पुल

    मनारा चोपड़ा को बिग बॉस 17 में अपने रिश्तों में पजेसिवनेस को लेकर काफी टोका गया। वीकेंड के वार में कई बार उन्हें ये तक कहा गया कि जब कोई दोस्त उनके हिसाब से नहीं चलता है, तो वह उससे रिश्ता तोड़ देती हैं। इस पूरे सीजन में मनारा चोपड़ा की अगर शुरू से लेकर एंड तक किसी से दुश्मनी चली है, तो वह हैं पवित्र रिश्ता एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे।

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17: 'मुनव्वर को ये पता चले...', मनारा चोपड़ा का ये वायरल वीडियो देखकर यूजर्स ने दी ऐसी प्रतिक्रिया

    मनारा चोपड़ा और अंकिता लोखंडे की बिग बॉस के घर में कभी नहीं बनी। हालांकि, शो खत्म होने के बाद अब मनारा चोपड़ा ने अंकिता को लेकर कुछ ऐसा कहा, जिससे फैंस भी हैरान हो गए।

    View this post on Instagram

    A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

    बिग बॉस की सेकंड रनरअप मनारा चोपड़ा का एक वीडियो हाल ही में सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो में मनारा चोपड़ा अंकिता लोखंडे के गेम की तारीफ करते हुए नजर आ रही हैं।

    खबरें और भी

    अंकिता लोखंडे जी को मेरा ढेर सारा प्यार- मनारा चोपड़ा

    इस वीडियो में मीडिया द्वारा सवाल किये जाने पर मनारा अंकिता को लेकर कहती हैं,

    "अंकिता जी ने बहुत अच्छा गेम खेला और वह बिग बॉस की बहुत बड़ी फैन भी रही हैं। उन्हें पता था कि बिग बॉस के गेम में क्या करना है और वह कपल के तौर पर आई थीं विक्की भाई के साथ। मैं तो अकेले आई थी, मैंने उन्हें बीट किया, इसके लिए मैं ग्रेटिट्यूड हूं, लेकिन अंकिता जी को मेरा ढेर सारा प्यार"।

    आपको बता दें कि अंकिता लोखंडे ने मनारा चोपड़ा पर उन्हें चिढ़ाने का इल्जाम लगाया था। इतना ही नहीं, उन्होंने आयशा खान और ईशा मालवीय संग मिलकर उनका काफी मजाक भी उड़ाया था।

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17: अंकिता के एविक्शन से Salman Khan भी हो गए थे शॉक्ड, बिग बॉस की इस एक्स कंटेस्टेंट को किया याद